Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding:रणबीर कपूर और उनकी प्रेमिका आलिया भट्ट की आज शादी है। दोनों अब कभी भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सूत्रों के अनुसार खाने के साथ- साथ आलिया के लिए एक विशेष शाकाहारी बर्गर का स्टॉल भी लगाया गया है।


मुंबई (आईएएनएस)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आज शादी होने जा रही है। दोनों अब किसी भी समय शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रणबीर- आलिया में लगभग 50 मेहमान ही शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 20 लोग जोड़े के सबसे करीबी दोस्त है। दोनों की शादी में मेन्‍यू को कपूर खानदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जहां मेहमानों को परोसे जाने वाले भोजन में तंदूरी चिकन से लेकर दाल मखनी तक सब कुछ है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया के लिए एक विशेष शाकाहारी बर्गर स्टॉल लगाया गया है। बर्गर और सुशी का भी होगा स्‍टाल
'हाईवे' की अभिनेत्री और उनकी बीएफएफ अनुष्का रंजन वेज बर्गर की बहुत बड़ी शौकिन हैं। इसलिए, दुल्हन के स्वाद को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बर्गर का भी स्टाल लगाया गया है। शादी में भारतीय व्यंजनों के अलावा फ्यूजन फूड और सुशी स्‍टाल भी होगा। रणबीर को सुशी बहुत पंसद है, इसलिए सुशी का भी स्‍टाल होगा । रणबीर - आलिया दोनो एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहें है। दोनो को अपनी आगमी फिल्‍म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान प्‍यार हो गया था।

Posted By: Kanpur Desk