Raha Face Reveal: आलिया-रनबीर पहली बार अपनी बेटी राहा को कैमरे के सामने लेकर आए हैं। राहा की नीली आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। आप भी देखें राहा की ये सुपर क्यूट तस्वीरें...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Raha Face Reveal: बॉलीवुड एक्टर रनबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पहली बार अपनी बेटी राहा को कैमरे में कैप्चर करने की परमिशन दी है। कपल पूरी कपूर फैमिली के साथ क्रिसमस लंच के लिए गए थे। इस दौरान रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के साथ पैपराजी को पोज दिए। रनबीर की गोद में उनकी लाड़ली राहा दिखी। राहा की नीली आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। यही नहीं एक्टर ने राहा को गोद से उतारकर चलने के लिए भी कहा, पर राहा किसी और ही मूड में नजर आई। जाहिर सी बात हैं वो पहली बार कैमरे और मीडिया को फेस कर रही है। हालांकि, कुछ ही सालों बाद वो भी अकेले कैमरे को पोज करत जरूर दिखेंगी। लेकिन आज कपल ने पहली बार राहा का चेहरा पब्लिकली दुनिया के सामने रिवील किया है।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

क्या रहा राहा का फर्स्ट लुक?
अब बात करें राहा के लुक की तो राहा पहली बार कैमरे के सामने पाउडर पिंक और व्हाइट कलर की फ्रॉक में दिखीं। इसके अलावा राहा ने कार्टून क्लिप्स लगाकर दो चोटी बनाई थी। इसके अलावा राहा आलिया को साथ अपने रेड शूज को मैच करती दिखीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है। फैंस का कहना है कि, राहा पूरी कपूर खानदान पर गई है, उसकी शक्ल ऋषि कपूर से काफी मिलती है। बता दें कि साल अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी रचाई थी। जिसके बाद कपल 6 नवंबर 2022 को राहा के पेरेंट्स बने थे। आलिया अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर राहा की फोटो शेयर करती रहती हैं पर उसके चेहरे को छिपा कर। करीब दो महीने पहले ही राहा 1 साल की हुई है और इस बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो भी आलिया ने अपने फैंस के साथ शेयर की।

Posted By: Anjali Yadav