Ranbir Kapoor and Alia Bhatt marriage ऱणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इन दिनों बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी माना जा रहा है। इनके बारे में लेटेस्ट खबर है कि ये दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

कानपुर।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding: लंबे समय से इस जोड़ी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बारे में बड़ी खबर सामने आयी है। इस के मुताबिक इन दोनों की वेडिंग फाइनल हो गई है और साल के एंड में वे शादी कर लेंगे। खबर तो ये तक हेै कि दोनों फेमिलीज में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दरसल आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर 2020 को रिलीज हो रही है और उनके इसकी रिलीज के बाद ही शादी करने की न्यूज है।

इनका है दावा
दरसल इस खबर ने तब तूल पकड़ा जब 'ओपन' मैगजीन में फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद के एक कॉलम ने दावा किया, रणबीर और आलिया अपनी दो साल से चली आ रही रिलेशनशिप के बाद अब दिसबंर 2020 में शादी के बंधन बंध जाएंगे। उसी खबर में खुलासा हुआ कि वे अयान मुखर्जी डायरेक्टेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज के बाद शादी करेंगे। साथ ही ये भी कहा गया कि दोनों की फेमिलीज में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और ये तयहुआ कि डेट से पहले ही अरेंजमेंट हो जाए और शादी खुल कर इंज्वॉय की जा सके। फाइनल डेट का अनाउंसमेंट परिवार जल्दी ही कर सकता है। आखिर कपूर परिवार ने तो आलिया पर अपनी पसंद की मोहर लगा ही दी है।

View this post on InstagramYour family is your whole world ❤️ so so many LOVES in these beautiful moments ?￰゚ᄂラ?

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Jun 23, 2019 at 9:51pm PDT

पंसंदीदा बहू
ये तो साफ नजर आ रहा है कि आलिया रणबीर के पेरेंटस को पसंद हैं। हाल ही में आलिया को अरमान जैन की शादी में रणबीर और उन की मां नीतू कपूर के साथ देखा गया था। इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई हुई थीं। इससे पहले भी नीतू आलिया के लिए अपनी पसंदगी जाहिर करती रहीं हैं। उन्होंने कई बार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती रही हैं।

Posted By: Molly Seth