OMG! दीपिका से इतना डरते हैं रणवीर कपूर
ऐसी है जानकारी
दरअसल, रणवीर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दीपिका की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक एक्टर के तौर पर काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रणबीर ने कहा कि जब भी वह दीपिका के साथ काम करते हैं तो अच्छा महसूस करते हैं। उन्हें उनके साथ काम करने में काफी संतुष्टि मिलती है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि एक एक्टर के रूप में वो उन्हें डराती हैं।
रणवीर का ऐसा है मानना
वहीं रणवीर का मानना है कि व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से उनमें काफी सुधार हुआ है। दोनों ने 'बचना ऐ हसीनों' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। रणबीर ने यह भी कहा, जब उन्होंने उनके साथ 'बचना ऐ हसीनों' में काम किया था, तो वो अलग थीं। वह शमीर्ली और संकोची थीं।
आया बड़ा बदलाव
इसके बाद जब उनके साथ 'ये जवानी है दिवानी' में काम किया तो अचानक उनमें काफी बदलाव नजर आया। उनमें सिनेमा और जीवन की समझ आई, और थोड़ा आत्मा में बदलाव आया, जिससे वह सब डर गए। रणवीर ने यह भी बताया कि दीपिका सभ्य और गौरवशाली होने के साथ मजाकिया भी हैं। आपको बता दें कि दोनों की फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को रिलीज हो रही है।