बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की नई फिल्म 'एनीमल' की रिलीज डेट एनाउंस हो गई है। यह फिल्म अगले साल दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कई और कलाकारा भी हैं।

मुंबई (पीटीआई)। फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म "एनीमल", जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में है। यह फिल्म अगले साल दशहरे पर रिलीज होने वाली है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणबीर के अलावा दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। "एनिमल" 2019 की ब्लॉकबस्टर "कबीर सिंह" के बाद वांगा की दूसरी हिंदी फिल्म है। फिल्म भूषण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वंगा, मुराद खेतानी, और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है।

#Animal, starring Ranbir Kapoor, Anil Kapoor, Bobby Deol and Parineeti Chopra, directed by Sandeep Reddy Vanga to have a Dusshera 2022 release.
Animal is produced by Bhushan Kumar, Pranay Reddy Vanga, Murad Khetani & Krishan Kumar. @AnilKapoor #RanbirKapoor @ParineetiChopra

— T-Series (@TSeries) March 1, 2021

क्या होगी एनीमल की कहानी
निर्माताओं ने इस साल की शुरुआत में एक ऑडियो टीजर के साथ फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म के संवाद लेखक जोड़ी सिद्धार्थ और गरिमा द्वारा लिखे जा रहे हैं, जिन्होंने पहले "कबीर सिंह" पर काम किया था। टी-सीरीज द्वारा नए साल के मौके पर ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर किया गया था।एक मिनट के लंबे वीडियो की शुरुआत एक भयानक सीटी से होती है और रणबीर को अपने पिता के साथ पुनर्जन्म और प्यार के बारे में बात करते हुए सुना जाता है। बंदूक की आवाज के साथ क्लिप समाप्त होती है।

रणबीर की अगले साल बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
एनीमल के अलावा अभिनेता रणबीर कपूर अगले साल एक और फिल्म रिलीज करेंगे। रणबीर और श्रद्धा कपूर, निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म के लिए पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया मगर रिलीज डेट एनाउंस कर दी गई। भारतीय फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज की तारीख साझा की, जो अगले साल (18 मार्च, 2022) होली के मौके पर सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। इसके अलावा श्रद्घा ने भी रिलीज की खबर शेयर की।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari