RANCHI: झारखंड-आगरा-दिल्ली ताज कोरिडोर की तर्ज पर तीन साल में रांची-बोकारो-धनबाद म् लेन एक्सप्रेस वे बन जाएगा। धनबाद-साहेबगंज के बीच हाई स्पीड कोरिडोर का काम भी 8ख् परसेंट पूरा हो चुका है। बाकी काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद धनबाद से साहेबगंज के क्ख् घंटे का सफ र महज पांच घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह जानकारी पथ निर्माण विभाग की सचिव राजबाला वर्मा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चास-रामगढ़, बरवाअड्डा-बराकर रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। महुलिया-बहरागोड़ा, बरही-हजारीबाग, बरवाअड्डा, झारखंड-बिहार सीमा, राजगंज-पश्चिम बंगाल सीमा से संबंधित इन छह प्रोजेक्ट पर भ्ब्79 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।

फोर लेन होगा रातू रोड

राजधानी के रातू रोड को फोरलेन किया जाएगा। इसका डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस वित्तीय वर्ष के आठ महीने में अब तक विभाग म्8 प्रतिशत राशि खर्च कर चुका है। 7ख्भ् किमी तक सड़क निर्माण किया गया है। मालूम हो कि सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में भू-अर्जन एक बहुत बड़ी चुनौती है।

संथाल से जुड़ेगी बाबा नगरी

राजबाला वर्मा ने कहा की बाबाधाम को संथाल की मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए नोनीहाट केराबनी बगदाहा पथ का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। केंद्र के जरिए सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार को म्,भ्00 करोड़ रुपए की बड़ी राशि स्वीकृत हुई है। इसका लाभ राज्यवासियों को मिलेगा। साथ ही साहेबगंज में गंगा नदी पर ब् लेन पुल निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

सभी योजनाओं पर काम

राजबाला वर्मा ने बताया कि इस साल बजट में जिन- जिन योजनाओं को लिया गया है, उन सारी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। क्फ् में से करीब 9 योजनाओं पर कार्य जारी है, जबकि दो योजनाओं पर एकरारनामा भी हो चुका है। कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। एक योजना के लिए टेंडर निकाला गया है। शत प्रतिशत कार्य आगामी मार्च तक बजट में की गई घोषणा के अनुसार पूरा कर लिया जाएगा।

भू-अर्जन के काम में तेजी

सचिव राजबाला वर्मा ने बताया कि रांची-बोकारो- धनबाद म् लेन एक्सप्रेस वे, इंडस्ट्रियल कोरिडोर, रांची, धनबाद व जमशेदपुर को जोड़नेवाली गोल्डन ट्राइंगल म् लेन एक्सप्रेस वे के लिए भू-अर्जन कार्य तेजी से चल रहा है। रांची रिंग रोड के सेक्शन-7 का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

Posted By: Inextlive