Ranchi Jharkhand Election Result 2019 LIVE Update झारखंड की रांची विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म हो गया है। यहां बीजेपी उम्‍मीदवार व राज्‍य सरकार में मंत्री सीपी सिंह ने 5945 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां उनका मुकाबला जेएमएम की महुआ माजी से था।


कानपुर।&Ranchi, Jharkhand Election Result 2019 LIVE Update झारखंड की रांची विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सीपी सिंह को 79517 वोट मिले हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्‍मीदवार महुआ माजी को 73572 वोट मिले हैं। वे सीपी सिंह से 5945 वोटों से हार गईं हैं।रांची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2014 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह का निर्वाचन हुआ था। इस चुनाव क्षेत्र में 305969 मतदाता है, जिसमें से 2014 में 164284 पुरुष और 141678 महिलाओं ने वोट डाले थे। 2014 में रघुवर दास को नई सरकार का प्रमुख चुना गया।Live blog: Jharkhand assembly election results 2019 live updates: झारखंड में बदलेगी सरकार, हेमंत सोरेन बनेंगे नए सीएमसीपी सिंह को मिले थे 95760 वोट
इस बार भी यहां पर चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह किस्मत आजमाने उतरे हैं। बीजेपी विधायक चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह ने बीते चुनाव में 95760 वोट हासिल किए थे। उन्होंने 58863 वोटों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएमएम पार्टी के महुआ माजी को हराया था। महुआ माजी को 36897 वोट प्राप्त हुए थे।

Posted By: Shweta Mishra