रांची: रांची के वरुण बंका के स्टार्टअप सोशल कॉप्स को इकोनामिक टाइम्स स्टार्टअप अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया। बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल ने वरुण को यह सम्मान दिया। 40 प्रतिभागियों में से 9 स्टार्टअप कंपनियों का चयन किया गया। निर्णायकों में कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, नीति आयोग के प्रमुख अमिताभ कांत, फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल, ओयो के रितेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे। वरुण सोशल कॉप्स के को फाउंडर हैं। इसके निवेशकों में प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का भी नाम शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिलीकॉन वैली दौरे के समय वरुण ने कंपनी का मॉडल प्रस्तुत किया था। यह कंपनी विभिन्न संगठनों को वैज्ञानिक तरीके से डाटा और रिसर्च सपोर्ट सेवा प्रदान करती है। वरुण के पिता नरेश बंका और माता पद्मा बंका अपने पुत्र की इस उपलब्धि से गौरव महसूस कर रहे हैं। इनके इस स्टार्टअप की चर्चा न्यूयॉर्क टाइम्स, फो‌र्ब्स, फाच्र्यून समेत कई चैनल्स पर भी की जा रही है। वरुण ने सेंट जेवियर स्कूल, जेवीएम के अलावा कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई सिंगापुर से की है।

Posted By: Inextlive