RANCHI: आसनसोल में रांची की लोअर बाजार थाना क्षेत्र निवासी निक्की परवीण को उसके ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। आसनसोल पुलिस की मदद से महिला को रांची में रहने वाले उसके मायकेवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। ससुराल वालों के चंगुल से छूटने के बाद निक्की परवीण ने लोअर बाजार थाने में पति मो वसीम, सास अनवरी खातून समेत देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जूठा भोजन खिलाने व मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ख्0क्क् में हुई थी मो वसीम से शादी

निक्की ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी भ् नवंबर, ख्0क्क् को आसनसोल निवासी मो वसीम के साथ हुई थी। उसके पिता ने भ्0 हजार रुपए कैश समेत जेवरात भी दिए थे। शादी के बाद सभी लोग उसे ससुराल ले गए। लेकिन, कुछ दिनों के बाद ही दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। फिर उनलोगों ने निक्की को मायके भेज दिया। कहा गया कि जब तक उसे दहेज की रकम भ्0 हजार रुपए नहीं मिल जाते, तबतक वह वहीं पर रहे। इस पर उसके पिता ने भ्0 हजार रुपए देने की बात स्वीकार कर ली। निक्की फिर आसनसोल चली गई, लेकिन अब उसे नौकरानी की तरह रखा जाने लगा। उसे मायके भी आने नहीं दिया जा रहा था। किसी प्रकार उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। मायके वाले आसनसोल पुलिस की मदद से निक्की को छुड़ा कर रांची ले आए।

Posted By: Inextlive