फ्लैग: रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

-बिहार क्लब के प्रेक्षागृह में 107 पूजा समितियों के प्रतिनिधि चुनाव में शामिल

-समिति के उप संयोजक विक्की यादव व कार्यकारी अध्यक्ष रामधन बर्मन चुने गए

RANCHI: रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज अजमानी व कार्यकारी अध्यक्ष रामधन बर्मन चुने गए हैं। वहीं, डॉ अजीत कुमार सहाय संयोजक व विक्की यादव उप संयोजक चुने गए हैं। वहीं, रमेश गोप मंत्री बने हैं। इससे पहले बिहार क्लब के प्रेक्षागृह में समिति की आम बैठक तिलक राज अजमानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संजय सिन्हा ने ख्0क्भ्-क्म् के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बाद कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

डॉ मौलेश युवा दस्ता के संयोजक

डॉ। मौलेश सिंह को युवा दस्ता का संयोजक और राहुल यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही नई कार्यकारिणी को दो दिनों के अंदर महानगर दुर्गा पूजा समिति का क्षेत्रवार विस्तार करने को कहा गया है। पंडाल निर्माण शुरू होने के साथ ही समितियों को सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों को तैयार रखने का आदेश दिया गया। बैठक में राजधानी के क्07 पूजा समितियों के मेंबर्स मौजूद थे। जिसमें डॉ। अजीत कुमार सहाय , विक्की यादव, रामधन वर्मन, डॉ। मौलेश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, कामाख्या सिंह, रामा ठाकुर, अर्जुन उरांव, प्रदीप राय बाबू, संजय सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सांप्रदायिक सदभावना को बनाए रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है।

Posted By: Inextlive