-टैक्स बढ़ाने से पहले नगर निगम आम लोगों से कर रहा रायशुमारी

-नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन दें अपना व्यू

RANCHI: आप बताइए, रांची नगर निगम कितना टैक्स वसूले। जी हां, आने वाले दिनों में रांची नगर निगम होल्डिंग टैक्स से लेकर तमाम तरह के टैक्स में काफी वृद्धि करने वाला है। इससे पहले नगर निगम ने आम लोगों से रायशुमारी कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही टैक्स कितना लिया जाए, इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

ऐसे दें सुझाव

टैक्स को लेकर आम लोग रांची नगर निगम की वेबसाइट ख्ख्ख्.ह्मड्डठ्ठष्द्धद्बद्वह्वठ्ठद्बष्द्बश्चड्डद्य.ष्श्रद्व पर विजिट कर अपना सुझाव दे सकते हैं। यहां इंपार्टेट नोटिस पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद जेनरल नोटिस फॉर पब्लिक ओपिनियन ड्राफ्ट रूल फॉर पेमेंट एंड रिकवरी पर क्लीक करना होगा। इसके बाद यहां आप अपना सुझाव दे सकते हैं।

एक महीने का समय

रांची नगर निगम अपनी वेबसाइट पर झारखंड नगर पालिका अधिनियम टैक्स वसूली नियमावली को शुक्रवार को अपलोड कर दिया है। अब एक महीने के अंदर इस वेबसाइट पर इस नियमावली को पढ़कर लोग रांची नगर निगम को सुझाव दे सकते हैं। इन सुझावों के बाद रांची नगर निगम एक मीटिंग करेगा। इसमें सभी वार्ड पार्षदों को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद टैक्स पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Posted By: Inextlive