RANCHI : सीआईडी में पोस्टेड एक इंस्पेक्टर की बेटी को उसके एनआरआई पति द्वारा प्रताडि़त किए जाने के मामले की जांच व उसकी गिरफ्तारी के लिए अरगोड़ा पुलिस दुबई जाएगी। इस संबंध में वरीय अधिकारियों को एक पत्र लिखा जा चुका है। गौरतलब हो कि इंस्पेक्टर की बेटी के साथ उसके पति ने दुबई में अमानवीय जुल्म किए। मामले में दर्ज प्राथमिकी की जांच में सभी घटनाएं सही पाई गई हैं।

पिछले साल हुई थी शादी

पीडि़ता के अनुसार, चार मार्च 2017 को उसकी शादी डॉ जंगबहादुर पांडेय के बेटे मानस कुमार पांडेय से हुई थी। मानस दुबई में सात वषरें से नेशनल जनरल इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। शादी के बाद वह पीडि़ता को लेकर पिछले साल 18 मार्च को दुबई चला गया थाय यहां तो कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे मानस की हकीकत सामने आने लगी।

कई युवतियों से अवैध संबंध

पीडि़ता के अनुसार, मानस का दुबई में एक युवती से अवैध संबंध था। उस लड़की के अलावा भी दूसरी लड़कियों के साथ उसके अवैध संबंध थे। जब पीडि़ता ने अपने पति को यह सब करने से मना किया तब वह उसके साथ मारपीट करने लगा था। वह उसे कमरे में बंद कर दिया करता था।

सास-ससुर भी थे बेटे के साथ

पीडि़ता ने अपनी शादी बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ दिनों के बाद से ही मानस और उसके परिवार के अन्य सदस्य दहेज के रूप में दुबई में घर खरीदने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। इसके बाद ही प्रताड़ना शुरू हुई। मारपीट, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने जैसे कृत्य शुरू कर दिए।

ससुर जेल में, बाकी सदस्य फरार

लड़की के परिजन दांपत्य जीवन में सुधार के लिए सभी स्तरों पर कोशिश किए, विनती-आरजू की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आखिर परेशान होकर पीड़िता ने रांची के अरगोड़ा थाने में 20 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करा दी। पर्यवेक्षण में पति के अलावा सास, ससुर और देवर भी दोषी मिले, जिसके बाद उनका गिरफ्तारी वारंट निकला। इस मामले में ससुर डॉ। जंगबहादुर पांडेय गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं, जबकि अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं।

Posted By: Inextlive