RANCHI: छात्र संघ चुनाव का ऐसा बुखार स्टूडेंट्स में चढ़ा है कि नाम हटाये जाने के विरोध में पेट्रोल और डीजल तक पी जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को जेएन कॉलेज घुर्वा के कैंपस में। अभय सिंह नामक स्टूडेंट ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार से नाम हटाये जाने पर पेट्रोल और डीजल पीया। वह वोकेशनल कोर्स इंवायरमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट का स्टूडेंट है, जिसने कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। कॉलेज लेबल पर पहली स्क्रूटनी में अभय का नाम प्रस्तावित किया गया। 17 सिंतबर को शाम चार बजे एकाएक अभय सिंह को रांची यूनिवर्सिटी का पत्र मिला, जिसमें उन्हें चुनाव लड़ने का नोटिस दिया गया। वहीं कॉलेज प्रंबधन ने बताया कि उनकी उम्र पद के लिए अधिक है। अभय को बताया गया कि 24 साल की उम्र तक ही स्टूडेंट चुनाव लड़ सकते हैं। आपकी उम्र इससे अधिक है।

रात भर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन

स्टूडेंट अभय सिंह जेएन कॉलेज के कॉलेज स्तरीय युवा जन शक्ति छात्र संगठन का प्रतिनिधि था। उसका नाम छात्र संघ चुनाव से हटाये जाने के विरोध में स्टूडेंट्स ने रात भर कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन किया। सुबह भी छात्रों ने कॉलेज परिसर में खूब हंगामा किया। इसी दौरान अभय सिंह ने डीजल और पेट्रोल पी लिया। कुछ छात्रों ने बताया कि अगर कॉलेज प्रबंधन को उम्र सीमा तय करनी थी और ग्रेजुएशन और वोकेशनल के लिए एक ही उम्मीदवारी भरानी थी, तो यह पहले बताना चाहिए था। एकाएक कॉलेज की ओर से नाम रद्द किया गया, जबकि पहली स्क्रूटनी में नाम पास हो चुका था।

चुनाव रद्द करने की मांग

स्टूडेंट के पेट्रोल-डीजल पीने के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने उसे रिम्स में भर्ती कराया। जहां छात्र इलाजरत है। कॉलेज गेट में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने छात्र संघ चुनाव रद्द करने की मांग की।

Posted By: Inextlive