RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी के पीजी डिपार्टमेंट्स व कॉलेजों में डायरेक्ट सिस्टम से 19 सितंबर को स्टूडेंट्स यूनियन का इलेक्शन होना है। नाम वापसी और स्क्रूटनी के बाद चुनाव मैदान में अब 291 कैंडिडेट्स बचे हैं, जिनकी किस्मत का फैसला होगा। इस इलेक्शन के लिए टोटल 364 कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन फाइल किया था। स्क्रूटनी व नाम वापसी में 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हट गए। स्क्रूटनी में जिनका नामांकन रद किया गया है, वो लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार अर्हता पूरी नहीं कर रहे थे। चुनाव मैदान में सबसे अधिक 68 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए हैं। इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए 60, सचिव के 58, संयुक्त सचिव के 54 व उपसचिव के लिए 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

संस्थान अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सं। सचिव उप सचिव कुल

पीजी डिपार्टमेंट 8 8 9 6 6 37

केओ कॉलेज 4 4 3 4 4 19

बिरसा कॉलेज खूंटी 5 3 3 3 3 17

बीएस कॉलेज 1 2 2 3 2 10

आरएलएसवाई 3 3 4 3 3 15

बीएनजे सिसई 4 3 3 3 3 16

सिमडेगा कॉलेज 3 3 3 2 3 14

मारवाड़ी कॉलेज 4 4 3 4 4 19

रांची वीमेंस कॉलेज 6 5 5 2 1 19

पीपीके बुंडू 4 2 2 3 3 14

एसएस मेमोरियल 4 5 3 5 3 20

डोरंडा कॉलेज 5 2 3 2 3 15

जेएन कॉलेज धुर्वा 2 2 2 1 2 9

केसीबी बेड़ो 3 3 3 3 2 14

मांडर कॉलेज 4 4 3 3 4 18

एपी जालान बीएड 1 1 1 1 1 5

जसपुरिया बीएड 1 1 1 1 1 5

समर्पणदीप बीएड 1 1 1 1 1

मदर जीरामनी बीएड 1 1 1 1 1 5

आरटीसी बीएड 4 3 3 3 2 15

====

पदनाम नामांकन पत्र दाखिल मैदान में

अध्यक्ष 83 68

उपाध्यक्ष 74 60

सचिव 76 58

संयुक्त सचिव 68 54

उप सचिव 63 51

23 सीटों पर सिंगल कैंडिडेट्स

चुनाव में विभिन्न कॉलेजों व पदों के लिए 23 प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन तय है। क्योंकि स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद 23 सीटों पर एक एक प्रत्याशी ही बचे हैं। आरटीसी को छोड़ अन्य चार बीएड कॉलेजों में सभी पांचों पदों के लिए एक एक प्रत्याशी हैं। इसके अलावा जेएन कॉलेज धुर्वा में संयुक्त सचिव, रांची वीमेंस कॉलेज में उप सचिव व बीएस कॉलेज लोहरदगा में अध्यक्ष पद के लिए एक एक उम्मीदवार हैं।

पीजी में सर्वाधिक कैंडिडेट्स

चुनाव में सबसे 37 अधिक प्रत्याशी पीजी डिपार्टमेंट में हैं। वहीं सबसे कम केवल 9 उम्मीदवार जेएन कॉलेज धुर्वा में हैं। सबसे कड़ी टक्कर पीजी विभाग में सचिव पद के लिए होगी, क्योंकि इस पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं जेएन कॉलेज में सभी पदों पर सीधी टक्कर होगी। क्योंकि इस पद के लिए 2-2 उम्मीदवार हैं।

प्रचार का आज अंतिम दिन

चुनाव प्रचार आज मंगलवार को शाम 4:30 बजे समाप्त हो जाएगा। चुनाव 19 सितंबर को संबंधित संस्थानों में 10:30 से 4:30 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 20 सितंबर को 10 बजे से होगा।

Posted By: Inextlive