- अलग-अलग कैटेगरी में मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास ने दिलाए चार पुरस्कार

GORAKHPUR: शहर के अ‌र्द्धनिर्मित प्रेक्षागृह को पूरा कराने के लिए आंदोलन चला रहे रंगाश्रम परिवार ने दिल्ली में अभिनय का परचम लहराया है। नई दिल्ली के एमएल ऑडोटोरियम में आयोजित नेशनल थियेटर फेस्टिवल में पुरस्कार जीते। गोरखपुर के कलाकारों की उपलब्धि से रंगाश्रम आंदोलन को मुकाम मिलने की भारी उम्मीद जगी है।

कफन ने दिलाए पुरस्कार

देश की विभिन्न नाट्य संस्थाओं के बीच रंगाश्रम की ओर से मुंशी प्रेम चंद के नाटक कफन का मंचन किया गया। नाटक के मंचन के दौरान कलाकारों का अभिनय देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कलाकारों के बेहतरीन परफॉर्मेस ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। रंगाश्रम के नाटक को बेस्ट प्ले के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह जानकारी रंगाश्रम के संयोजन रत्नाकर सिंह ने दी।

केसी सेन बेस्ट एक्टर

पुरस्कारों की झड़ी में गोरखपुर के कलाकारों को कई प्राइज मिले। इसमें जहां बेस्ट प्ले कैटेगरी में नाटक कफन को चुना गया, तो वहीं केसी सेन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। बेस्ट मंच परिकल्पना डॉ। प्रदीप साहनी और बेस्ट मेकअप करने पर सतीश कुमार वर्मा को सम्मान के लिए चुना गया। इस तरह गोरखपुर के होनहारों ने कई पुरस्कार अपनी झोली में डाल लिए।

Posted By: Inextlive