छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: सिद्धांत के लिए जीने वालों को दुनिया याद करती है। धैर्य, संयम के साथ कार्य करने वाले ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसमें भी आपका लक्ष्य पवित्र होना चाहिए। जिस समाज के विकास में महिलाओं का योगदान नहीं रहता, वह समाज शांति से नहीं रह सकता। यह बातें वीमेंस कॉलेज में शनिवार को आयोजित रानी लक्ष्मीबाई की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के एचआरडी विभाग के उप निदेशक डॉ। सुनीत कुमार ने कही। वीमेंस कॉलेज छात्र संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रेजुएट कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ। स्नेहलता सिन्हा, डॉ। सुनीत कुमार, प्राचार्या डॉ। शुक्ला माहांती व प्रोफेसर इंचार्ज डॉ। पूर्णिमा कुमार ने दीप जलाकर तथा रानी लक्ष्मी बाई की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

स्वागत गान की दी प्रस्तुति

तंद्रा मुखर्जी एवं सौरव लहरी के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डा। शुक्ला माहांती ने स्वागत भाषण में लक्ष्मीबाई के समान जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बायोटेक की छात्रा श्वेता ने सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखित कविता झांसी की रानी का कविता पाठ प्रस्तुत किया। इस छात्रा को सुंदर कविता के लिए प्राचार्या व मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ की उपाध्यक्ष दीक्षा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा। मुदिता चंद्रा, डा। प्रभा, डा। भारती कुमारी, डा। रत्‍‌ना मिश्रा, डा। पियाली विश्वास, छगन अग्रवाल, शर्मिला दास, नुपूर ए। मिंज, छात्र संघ की अध्यक्ष अंकिता विश्वास सहित कई छात्राएं उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive