हाल ही में बॉलीवुड के गलीयारों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि दीपिका के जन्मदिन पर जनवरी में रणवीर सिंह और दीपिका ने सगाई कर ली थी। बॉलीवुड के इस जोडे़ की लोग फिल्म जगत के बाहर भी मिसालें देते हैं। वहीं हाल ही में रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म गली बॉय की शूटिंग खत्म होने की खुशी में रणवीर ने दीपिका को छोड़ किसी और को 'आई लव यू' कह दिया है। जानें रणवीर सिंह ने आखिर किसे कहा 'आई लव यू' और इससे जुडा़ क्या है ये पूरा मामला...

रणवीर ने इनसे कहा आई लव यू
इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर की फिल्म गली बॉय जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने फिल्म गली बॉय की शूटिंग खत्म होने की घोषणा कर दी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने की शुशी में रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी एक तस्वीर निर्देशक जोया अख्तर के साथ शेयर की और उसमें कैप्शन लिखा 'जोया अख्तर और मैं मेड फॉर ईच अदर... आई लव यू, आपका धन्यवाद इस बेहतरीन और यादगार अनुभव के लिए।' अपने इस पोस्ट में रणवीर ने जोया अख्तर को टैग भी किया है। तो ये था रणवीर सिंह का जोया अख्तर को आई लव कहने का पूरा मामला।

Bae & I ❤️ made for each other 🙏🏽
I love you #ZoyaAkhtar 😘 thank you for this unique and unforgettable experience #gullyboy pic.twitter.com/FDnhb0qTUt

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) 22 April 2018

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय का रैपअप हुआ
जोया अख्तर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की कहानी एक रैपर बॉय की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह ही रैपर की भूमिका में नजर आएंगे। मुंबई की बस्तियों में रहने वाला एक लड़का जिसका सपना है बेहतरीन रैपर बनने का। जोया ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की आधाकारिक जानकारी दी है और अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक केक की तस्वीर शेयर की है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग रैपअप करने के बाद फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स ने एक साथ पार्टी की और रणवीर सिंह ने इस मौके पर अपने पूरी टीम की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

FAM 🎤 #itsawrap #gullyboy pic.twitter.com/bdATc5AJPk

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) 22 April 2018

इस दिन होगी फिल्म गली बॉय रिलीज
रणवीर सिंह फिल्म गली बॉय से पहले निर्देशक जोया अख्तर के साथ फिल्म दिल धड़कने दो में काम कर चुके हैं। फिल्म दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह के साथ एक्टर अनिल कपूर, फरहान अख्तर और एक्ट्रेस अनुष्का व प्रियंका चोपडा़ ने भी अभिनय किया था। फिलहाल रणवीर कपूर के साथ फिल्म गली बॉय में आलिया भट्ट के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन मुख्य किरदार में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल 14 फरवरी साल 2019 में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनकी टीम उनके साथ दिख रही है। एक तस्वीर में रणवीर और जोया अख्तर साथ नजर आए। फिलहाल साल 2019 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है ताकी फिल्म का इंतजार जल्द ही खत्म हो।
गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले किरदारों में खुद को फिट पाते हैं रणबीर सिंह

करण जौहर का बड़ा खुलासा, रणवीर-दीपिका का हो सकता है ब्रेकअप?

 

Posted By: Vandana Sharma