संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के राम और लीला मूवी में एक नहीं हो पाए थे पर अब रियल लाइफ में दोनों ने एक होने की ठान ली है। इस साल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी करने का फैसला कर लिया है। जानिए इनकी शादी से जुडी़ कुछ महत्वपूर्ण बातें।

परिवार के कहने पर कर रहे शादी
दीपिका और रणवीर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई खुलासा तो नहीं किया पर ये जगजाहिर है की दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं। कहा जा रहा है की दीपिका और रणवीर का परिवार अब उनके इस रिश्ते को को शादी में बदलना चाहता है। इसके लिए परिवार के सदस्य दोनों को इसी साल शादी करने के लिए कह रहे हैं।

47 साल बाद 75 साल के जितेंद्र पर उन्हीं की बहन ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

सगाई करने की खबरें आ चुकीं
दीपिका के बर्थडे पर ये अफवाह उडी़ थी की दोनों ने सगाई कर ली है। दीपिका का जन्मदिन 5 जनवरी को होता है और दोनों ने इसे श्रीलंका में सेलीब्रेट किया। उसी दौराना खबरे आईं थी की दोनों ने सगाई कर ली है। हाला की एक इंटरव्यू में दोनों से जब सगाई की बात छेडी़ गई तो ना ही उन्होंने इस बात से इंकार किया ना ही हामी भरी।

ऐसी फिल्में जिनमें सेट नहीं बॉलीवुड स्टार्स के घर पर ही हो गई शूटिंग

इन फिल्मों में साथ किया काम
दीपिका और रणवीर सिंह ने अब तक रामलीला , बॉम्बे टॉकीज, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम कर चुके हैं।

Posted By: Vandana Sharma