हाल ही में दीपिका और रणवीर के तलाक की अफवाहें चर्चा में आई थीं। जिसके बाद दीपिका ने रणवीर की फोटो पर कमेंट करके इस बात पर विराम लगा दिया।

मुंबई (एएनआई) । रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। दोनों ने इंस्टाग्राम कमेंट पर अपने फ्लर्टी कमेंट से तलाक की अफवाहों पर रोक लगा दी है। रणवीर ने शुक्रवार शाम, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हॉट पिंक लुक की कुछ फोटोज शेयर की। तस्वीरों में रणवीर, पैंट से लेकर शर्ट, जूते और शेड्स तक, सब कुछ गुलाबी रंग का पहने नजर आ रहे हैं। यही नहीं, फोटोज का बैकग्राउंड भी गुलाबी रंग का है।

दीपिका ने किया फ्लर्टी कमेंट
फोटोज पोस्ट होते ही मानो, रणवीर के कमेंट सेक्शन में कमेंटस की बाढ़ आ गई। फैंस, फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें इस लुक के लिए काफी प्रेस कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी पत्नी दीपिका ने भी एक फ्लर्टी कमेंट करते हुए लिखा कि इडेबल! जिस पर, रणवीर ने दीपिका को किस इमोजी के साथ रिप्लाई किया।

View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

तलाक की अफवाह हुई खत्म
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पूरे छह साल तक डेटिंग करने के बाद, आखिरकार 14, नवंबर 2018 को शादी कर ली थी। दुर्भाग्य से, हाल ही में कई रिपोर्ट्स काफी वायरल हुई थी, जिसमें क्लेम किया गया था कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम कमेंटस देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि वो सारी रिपोर्ट सिर्फ और सिर्फ अफवाह थी।

Posted By: Inextlive Desk