बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने तो अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ सगाई कर ली है और शादी की तैयारियों में लग गई हैं। दूसरी ओर फेमस स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी जल्द विदेश में शादी करने वाले हैं जी हां शादी की तारीख और वेन्‍यू का खुलासा भी हो चुका है।


मुंबई। पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादि के किस्से इंटरनेट पर काफी समय से वायरल हो रहे हैं। इन दोनों के करोड़ों फैंस बड़ी बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब यह स्टार केबल शादी के बंधन में बंधेगा। अब वो घड़ी नजदीक आ गई है।

इटली की फेमस कोमो झील बनेगी रणवीर दीपिका की खूबसूरत शादी की गवाह


सूत्रों की मानें तो जिस तरह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में जाकर शादी की थी उसी तरह से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इटली में शादी रचाएंगे। जी हां इस सेलिब्रिटी कपल के एक खास करीबी ने फिल्मफेयर को यह बताया है। कि दीपिका और रणवीर सिंह आने वाले 10 नवंबर को इटली के लोंबार्डी में मौजूद फेमस 'कोमो झील' (Lake Como) के नजदीक एक वेन्यू में शादी रचाएंगे। बता दें कि इटली में आल्प्स की पहाड़ियों से घिरी इस वर्ल्ड फेमस झील के आसपास का नजारा वाकई दिल चुराने वाला है। तभी तो यह कपल इस सीनिक प्लेस पर शादी करने जा रहा है।

दिलकश नजारों से भरी पड़ी है लेक कोमो


दीपिका और रणवीर के इस करीबी ने बताया है कि लेक कोमो पुराने जमाने के तमाम खूबसूरत बंगलों और दिलकश बीचेस से घिरी हुई है। यहां की खूबसूरती से आकर्षित होकर ही इस सेलिब्रिटी कपल ने इस यहां पर शादी करने का फैसला किया है।

जिंदगी के सबसे खास दिन को यादगार बनाने में जुटा यह कपल अब इस स्टार सेलिब्रिटी कपल की होने वाली शादी दुनिया की इतनी खूबसूरत जगह पर कैसा नजारा पेश करेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन को और भी यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से जुट गए हैं। फिलहाल तो हम इस परी कथा सरीखी शादी को देखने के लिए बेचैन हुए जा रहे हैं और आप?

प्रियंका और निक ने कर ली गुपचुप सगाई, अब सलमान की 'भारत' छोड़ शादी की तैयारियों में जुटीं हैं क्या

निक जोनास संग सगाई करके प्रियंका चोपड़ा ने इन 4 स्टीरियोटाइप को दिखाया ठेंगा

Posted By: Chandramohan Mishra