करोनावायरस के चलते बाकी सारी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड स्टार्स की तरह बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने घर में बंद हैं। इस टाइम को वो अलग अलग तरह की चीजों में इन्वॉल्व हो कर बिता रहे हैं। इसी बारे में रणवीर सिंह ने फैंस से बातें कीं।

कानपुर। इन दिनों जब पूरे देश के अधिकांश लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए घरों में खुद को आइसोलेट करके बचने की कोशिश कर रहे हैं, बॉलीवुड की अधिकतर सेलिब्रिटीज भी ऐसा ही कर रही हैं। इन हस्तियों में स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। ये दोनों भी इस समय घर पर हैं, और अगर रणवीर की मानें तो उनको अपने हाथ से बना कर टेस्टी फूड सर्व करने के अलावा दीपिका इन दिनों पियानो बजाने की सेल्फ ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

इंस्टा स्टोरी में शेयर किए राज

रणवीर ने घर में बैठे हुए अपने फैंस से खुद को जोड़ा और इंस्टाग्राम पर उनको आस्क एनीथिंग के तहत कुछ सवाल करने का मौका दिया। फैंस ने उन से कई सवाल पूछे जिसमें कुछ के जवाब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि दीपिका ने एक बेहतरीन आइसक्रीम उनके लिए बनाई है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि वो इस समय कौन सी मूवी देख रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस उन्हें बहुत पसंद हैं। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में उन्होने दीपिका के लेटेस्ट टाइम पास का राज भी खोला।

View this post on InstagramThank you to our Heroes 👏🏾 👏🏾 👏🏾 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Mar 22, 2020 at 4:55am PDT

सीख रही हैं पियानो

रणवीर से ये जब ये बताने के लिए कहा गया कि आखिर कोरोना से फाइट के दौरान घर पर अपना समय कैसे बिता रहे हैं, उनका जवाब था हम खा रहे हैं, सो रहे हैं, एक्सरसाइज कर रहे हैं और दीपिका पियानो सीखने की कोशिश कर रही है। इसके साथ उन्होंने दीपिका की पियानो के साथ तस्वीर भी शेयर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सामने एक मैगजीन का कवर भी नजर आ रहा है 2016 की इस मैगजीन के कवर में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on InstagramMe coming out of quarantine

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Mar 22, 2020 at 2:51pm PDT

शेयर की अपनी फनी पिक्चर

इतना ही नहीं अपनी मस्ती के लिए फेमस रणवीर ने खुद को भी नहीं बख्शा और एक फनी पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो क्वारनटाइन से निकलने के बाद कैसे दिखेंगे। इस पिक्चर में वे बड़े बालों और खतरनाक आंखों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने 22 मार्च को दीपिका के साथ कोरोना कमांडोज के लिए बालकनी से तालियां और घंटी बजाई थी। इससे जुड़ी पोस्ट भी उन्होंने शेयर की थी। रणवीर की फिल्म 83 की 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते अब कबीर खान की डायरेक्ट की इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है, नई रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

Posted By: Molly Seth