पूरे देश में बवाल और हंगामों के बीच रिलीज फिल्म पद्मावत को दर्शकों का समर्थन मिलता दिख रहा है। जो उसके बॉक्स ऑफि‍स‍ कलेक्शेन में नजर आ रहा है। इस फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह हीरो नहीं बल्कि विलेन के रोल में नजर आए हैं। लोगों ने उन्हें नेगेटिव रोल में भी उतना ही पसंद किया जितना हीरो के रोल में करते हैं। रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के कई बडे़ हीरो भी निभा चुके हैं विलेन का किरदार।


1. पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदार हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है। ये फिल्म का नेगेटिव किरदार है। फिल्म ने विवादों के बावजूद अब तक 155 करोड़ की कमाई का आंकडा पार कर दिया है। 3. अग्निपथ का कांचा चीना बने संजय दत्तअमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ की रीमेक में विलेन बने संजय दत्त की एक्टिंग वाकई सराहनीय है। फिल्म में कांचा चीना के रोल में उन्होंने अपने अभिनय से जान डाल दी। रितिक रोशन फिल्म में हीरो हैं। इस फिल्म ने 115 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari