बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की। फोटो में रणवीर अपने एब्स को दिखा रहे है । जिसको देखने के बाद कई फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ गई।

मुंबई (एएनआई)। 'पद्मावत' अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह अपने एब्स को दिखा रहे है। रणवीर ने कैप्शन में सिर्फ 'टीज़र' लिखा, जो उनके आने वाले प्रोजेक्ट के संकेत हो सकते है। जिसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर किए जाने के आधे घंटे के भीतर एक लाख से अधिक लाइक्स मिल गए। इस बीच काम में बीजी रणवीर ने हाल ही में कहा था कि वह इंडस्ट्री में और दर्शकों के बीच टाइपकास्ट नहीं होना चाहते हैं। साथ ही अभिनेता ने यह भी बताया वह डेनियल डे-लुईस जैसे अभिनेताओं से प्रेरित हैं।

View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


डेनियल डे-लुईस जैसे अभिनेताओं से हूं प्रेरित
रणवीर सिंह ने कहा कि "मैं डेनियल डे-लुईस जैसे अभिनेताओं से प्रेरित हूं। जो अपने हर फिल्‍म के साथ अपना शेप बदल लेते हैं। इसलिए, मैं हर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कुछ अलग करने की उम्मीद करता हूं। जैसे मैंने इसे अपनी पहली फिल्म के बाद से आखिरी रिलीज फिल्‍म 83 तक किया था। रणवीर अब अगली बार वाईआरएफ की 'जयेशभाई जोरदार' में दिखेगें । जिसके बाद ब्लॉकबस्टर 'अन्नियां' की रीमेक, रोहित शेट्टी की 'सर्कस' और करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी उनके पास हैं।

Posted By: Kanpur Desk