रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ट्रेलर कल होगा रिलीज, सोशल मीडिया पर रणवीर ने कपिल के इस राज से उठाया पर्दा
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 के बारे में एक नया अपडेट शेयर किया। फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए रणवीर ने लिखा कि इसका ट्रेलर कल 30 नवंबर को रिलीज होगा। अभिनेता ने 83 में क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की भूमिका निभाई है, जो भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है।
कपिल देव से क्या कहती थी उनकी मां
हाल ही में, 83 का एक टीजर शेयर करते हुए, रणवीर ने घोषणा की कि फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब, अभिनेता ने घोषणा की है कि फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर कब रिलीज होगा। उन्होंने कपिल देव का एक कोट भी शेयर किया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें बचपन से जीतने के लिए प्रेरित किया। रणवीर ने लिखा, 'बचपन से मेरी मां मुझे सिर्फ एक ही चीज कहती है-बेटा जीत के आना, कोई बेस्ट ऑफ शेस्ट ऑफ लक नहीं। बस जीत के आना।' - कपिल देव, 1983।"
24 दिसंबर को आएगी फिल्म
रणवीर ने आगे लिखा, #83ट्रेलर आउट टुमारो। 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फाॅलोवर्स के साथ 83 का एक टीजर साझा किया और लिखा, "सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी महिमा। 83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज को तैयार।'
कबीर खान द्वारा निर्देशित, रणवीर सिंह 83 में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं जिन्होंने 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को कप्तान के रूप में जीत दिलाई। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी और बोमन ईरानी, भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।