रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है जिसमें रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा '83' को राष्ट्रीय राजधानी में टैक्स फ्री घोषित किया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को क्षेत्र में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए धन्यवाद दिया। सरकार ने ट्वीट किया: "श्री @arvindkejriwal जी और श्री @msisodia.aap जी, दिल्ली में फिल्म 83 को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए धन्यवाद!'

24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी। रणवीर की पत्नी और अभिनेता दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

काफी मेहनत की रणवीर ने
अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, रणवीर ने एक प्रेस बयान में कहा था, "उनका (कपिल देव) एक बहुत ही अनोखा गेंदबाजी एक्शन है और उनके बायो-मैकेनिक्स उनके लिए बहुत ही अनोखे हैं। मेरा शरीर उनसे बहुत अलग है इसलिए मुझे अपनी शारीरिकता बदलनी पड़ी। इसे हासिल करने के लिए काफी मेहनत की। एक्शन को पूरा करने में काफी समय लगा। शुरुआत में, मेरा शरीर बहुत भारी था क्योंकि मैं सिम्बा की शूटिंग से बाहर आ रहा था।"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari