रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' के कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। अब फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ रणवीर सिंह ने इसकी रिलीज डेट भी तय कर दी है। यहां जानें कब होगी ये मच अवेटेड रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रिलीज...


सिंबा के पोस्टर के साथ रिलीज हुई डेट


कानपुर।
रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' की रिलीज डेट का इंतजार अब खत्म हुआ। रणवीर और करण जौहर ने फिल्म का एक नया पोस्टर अपने अकाउंट से जारी करने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी फैंस को बता दी है। फिल्म के नए पोस्टर में रणवीर काफी गुस्से में कुर्ता और पैंट पहने दिख रहे हैं। रणवीर का यह लुक एजाज के 'सिंघम' की याद दिला रहा है चेहरे पर सिंघम वाला गुस्सा साफ देखा जा सकता है। उनके पीछे दो लोग पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस से साझा करने के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'ये अपने आप को रोहित शेट्टी का हीरो कहता है... मैं इसे डायनामाइट कहता हूं। ये 28 दिसंबर को फटेगा।' इन नए अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट बता कर रणवीर ने फैंस को खुश कर दिया। फिल्म के क्लाइमैक्स में सिंघम की होगी एंट्री

रणवीर सिंह की इस आने वाली फिल्म की बात करें तो 'सिंबा' के अब तक कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के इन सभी पोस्टरों में रणवीर सिंह 'सिंघम' वाले अजय देवगन की तरह लग रहे हैं। बता दें कि रणवीर फिल्म में एक पुलिसमैन की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर के अपोजिट फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म के एक पोस्टर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, करण जौहर और रोहित शेट्टी एक साथ दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के क्लाइमैक्स में सिंबा बने रणवीर सिंह की मदद करने अजय देवगन यानी की सिंघम एंट्री लेंगे।सिंबा में विलेन का रोल इन्हें हुआ ऑफररोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' में सारा अली खान के अलावा सोनू सूद भी अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म में सोनू सूद विलेन की भूमिका निभाएंगे। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंबा में रणवीर सिंह के अपोजिट विलेन का किरदार पहले अभिषेक बच्चन और आर माधवन को ऑफर किया गया था। अभिषेक पर्दे पर विलेन की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे और आर माधवन के कंधे पर लगी चोट ने उन्हें एक्शन फिल्म में काम करने से रोक लिया। फिलहाल फिल्म के अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। 28 दिसंबर को फैंस इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमा घरों में देखने को तैयार हो जाएं।

रणवीर सिंह ने दिखाए सिक्स पैक एब्स, तो दीपिका बोलीं हैं सिर्फ मेरेरणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' के क्लाइमैक्स में 'सिंबा' और 'सिंघम' दोनों ही दिखेंगे एक साथ

Posted By: Vandana Sharma