लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। जिसके लिए उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

मुंबई (एएनआई)। रणवीर सिंह, वरुण धवन और सारा अली खान सहित बॉलीवुड हस्तियों ने सिद्धू मूसेवाला की मौत पर शोक व्यक्त किया है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि RIP आपके शब्द और संगीत हमेशा जीवित रहेंगे। इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। मानसा जिले के जवाहरके गांव में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा गायक सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के दो दिन बाद हुई। सारा अली खान ने भी इस खबर पर निराशा व्यक्त करते हुए सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मूसेवाला की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्‍होंने लिखा कि RIP। इस दुखद खबर से गहरा दुख हुआ। आपका संगीत हमेशा जीवित रहेगें।

भूमि पेडनेकर ने भी जताया शोक
रणवीर ने भी सिद्धू मूसेवाला की एक तस्वीर शेयर की और इसे कैप्शन दिया, "दिल दा नी माडा।" उन्होंने इसमें टूटे हुए दिल का इमोजी जोड़ा। पॉपुलर कॉमेडियन और यूट्यूबर लिली सिंह ने भी सिद्धू को श्रद्धांजलि दी । साथ ही अपने फैन्‍स से सिद्धू मूसेवाला के संगीत को स्ट्रीम करने के लिए कुछ समय निकालने को कहा। उन्‍होंने पोस्‍ट किया कि यह बहुत परेशान करने वाली खबर है। आज पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में एक युवा लेजेंड की हत्या कर दी गई। यदि आप आज उनकी श्रद्धांजलि तस्वीरें देखते हैं, तो कृपया स्क्रॉल न करें, बल्कि सिद्धू मूसेवाला के संगीत को स्ट्रीम करने के लिए कुछ समय निकालें। भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार और उनके सभी फैन्‍स के प्रति संवेदना। ओम शांति।

View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

Posted By: Kanpur Desk