फिल्म बाजीरॉव मस्तानी के बाजीरॉव रणवीर सिंह ने अपने दोस्त और फिल्म पानीपत में सदाशिवराव भाऊ का किरदार निभा रहे अर्जुन कपूर को बेहद खास अंदाज में बेस्ट विशेज दी हैं।

कानपुर (फीचर डेस्क)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म 'गुंडे' से रणवीर सिंह के सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों की दोस्ती देखने लायक है। यह दोनों एक्टर्स हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अर्जुन की फिल्म पानीपत रिलीज हुई है, जो एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें वह सदाशिवराव के रोल में हैं। जिसको लेकर रणवीर ने सोशल मीडिया पर अर्जुन को बेस्ट विशेज दी है।

View this post on InstagramBajirao and Sadashivrao ❤️ Go forth and Conquer ! ⚔️ #BabaPower @arjunkapoor

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Dec 5, 2019 at 5:27am PST


अर्जुन कपूर से कही ये बात
रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने अर्जुन का प्यार से गला पकड़ा हुआ है। इस दौरान रणवीर ऑरेंज कैप और व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि अर्जुन ने ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बाजीराव और सदाशिवराव आगे बढ़ो और जीतो! बाबापॉवर अर्जुन कपूर।'
कार्तिक आर्यन की फिल्म से है टक्कर
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर ने सदाशिवराव का रोल प्ले किया है, वहीं उनके बेस्ट फ्रैंड रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव का रोल प्ले किया था। अर्जुन की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' से टक्कर हो रही है। शायद इसलिए उनके बेस्ट फ्रैंड रणवीर ने उनको आगे बढने की बेस्ट विशेज दी हैं।
features@inext.co.in

Posted By: Molly Seth