रणवीर और दीपिका ने छोड़ी दुनिया की परवाह खुलेआम करते दिखे किस!
मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए किस करते हुए
पिछले दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। दोनों साथ साथ दीपिका की कार तक आए और जब दीपिका विदा लेकर कार में बैठने लगीं तभी रणवीर ने उन्हें अपनी बाहों में लेकर किस कर लिया। उन दोनों का ये प्यार वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा और कैमरे में कैद भी कर लिया। ये फोटो दीपिका की आने वाली फिल्म 'तमाशा' के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की गयी है।
'बाजीरॉव मस्तानी' में हैं साथ
इन दिनों ये लव बर्डस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में बिजी हैं। रणवीर और दीपिका की एक साथ भंसाली की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों उनकी फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में साथ नजर आए थे। इस किसिंग पिक्चर के क्लिक होने वाले दिन रणवीर को काली टी-शर्ट, गॉगल्स, कैप और डेनिम्स में देखा गया। जबकि दीपिका पोल्का डॉट्स वाले व्हाइट टॉप, काले रंग की लेग्गिंग्स और गॉगल्स में देखी गईं।
Some More Pics: Deepika and Ranveer Spotted at airport.. pic.twitter.com/DyvQiDzeEl
— Deepika-Ranveer FC™ (@FcDeepveer)