रणवीर शौरी करेंगे अपनी एक्स वाइफ कोंकणा सेन की पहली निर्देशित फिल्म में काम
रणवीर ने खुद बताया
इस बारे में खुद रणवीर ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान जानकारी दी कि वह अगली फिल्म में रजत कपूर के साथ काम करने वाले हैं। इसकी शुरुआत 5 दिसंबर से होगी। उन्होंने बताया कि उसके बाद वह जो फिल्म करेंगे, उसे कोंकणा सेन निर्देशित करने वाली हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि इसका नाम होगा 'डेथ इन अ गंज'।
'आगे कोंकणा खुद बताएंगी'
इसके आगे रणवीर ने कुछ भी बताने से इंकार करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि इसके आगे की जानकारी कोंकणा खुद दर्शकों को दें। जानकारी मिली है कि फिल्म की स्क्रिप्ट को पिछले साल ही पूरा कर लिया गया था। इसके अलावा रणवीर ने ये भी कहा कि कोंकणा का ये कदत साफ दर्शाता है कि अब वह अपनी मां के नक्श-ओ-कदम पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
एक नजर पीछे भी
याद दिला दें कि इस साल के शुरुआत में कोंकणा ने अपने और रणवीर के अलग होने की घोषणा कर दी थी। शादी के बाद पांच साल तक दोनों ने एकदूसरे का साथ निभाया। हालांकि कोंकणा का कहना था कि रणवीर बहुत अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उनके साथ जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके बावजूद उनका कहना है कि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों का एक बेटा भी है। उसका नाम है हारुन।