छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास पर गार्ड के पद पर तैनात पुलिसकर्मी महेश्वर हेम्ब्रम व पीडि़ता एक दूसरे का हमसफर बनने को राजी हो गये हैं। दोनों ने पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष शादी करने की बात कही। बता दें कि 15 फवरी को 22 वर्षीय युवती ने पुलिसकर्मी महेश्वर हेम्ब्रम के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी महेश्वर हेम्ब्रम को अपने हिरासत में ले रखी थी। हालांकि पूर्व में महेश्वर हेम्ब्रम पीडि़ता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था।

क्या था मामला

बताया जा रहा है कि महेश्वर हेम्ब्रम शादीशुदा है। उसकी पत्नी जमशेदुपर में एएनएम की प्रशिक्षण ले रही है। उसके दो बच्ची भी। महेश्वर हेम्ब्रम कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास पर गार्ड के पद पर तैनात है। 1 साल पहले दोनों की मुलाकात संकोसाई गांव में हुई थी। इसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई बराबर फोन से बात करता था। 14 फरवरी को महेश्वर ने रात को फोन किया और शादी करने की बात कह कर रात के लगभग साढ़े बारह बजे महेश्वर पीडि़ता का गांव आया और उसे अपने साथ बाईक मे बैठा कर कुलपति आवास गार्ड ले गया। जहां शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बस स्टैंड में छोड़ हुआ था फरार

15 फरवरी की सुबह नाश्ता कराने के बहाने उसे बस स्टैंड लाया। जहां महेश्वर ने पीडि़ता को बताया कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति है वह उससे शादी नहीं कर सकता है। उसे बाइक में बैठा कर मुफस्सिल थाना परिसर में छोड़ कर भाग गया। पीडि़ता ने इसकी सूचना अपने परिजन को दी। इसके बाद पीडि़ता ने मुफसिसल मे घटना की सूचना दी थी।

Posted By: Inextlive