बड़ा भाई दुबई में परिवार की बेहतरी के सपने देखता रहा, इधर छोटे भाभी ही लूटते रहे आबरू

तीन सगे भाइयों पर आबरू लूटने का आरोप लगाने वाली गर्भवती भाभी ने लगाई न्याय की गुहार

ALLAHABAD: एक साल पहले वह तीन छोटे भाइयों के सहारे पत्नी को छोड़ आंखों में सुनहरे सपने लिए दुबई रवाना हो गया। इस दौरान उसने जी-तोड़ मेहनत की और परिवार की बेहतरी के लिए धन बटोरकर वापस आया तो यहां कहानी ही बदल गई थी। सालभर पहले हंस कर विदा करने वाली पत्नी आंखों में आंसू लिए मिली। उसने बताया कि पति की गैरमौजूदगी में उसके छोटे भाइयों ने कई बार उसकी आबरू लूटी और गर्भवती कर दिया। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। भाइयों से पूछताछ करने पहुंचा तो मारपीट की नौबत आ गई। पत्नी को लेकर महिला थाने पहुंचा तो सुनवाई नहीं हुई। तब न्याय की गुहार लेकर महिला एसएसपी के यहां पहुंची। एसएसपी के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही एक भाई मुंबई भाग गया है। अब पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

कसारी-मसारी का है मामला

नैनी इलाके में रहने वाली एक महिला की ससुराल धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी इलाके में है। महिला का पति सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करता है। जब एक साल बाद वह घर लौटा तो महिला ने उससे शिकायत की। पत्नी की बात सुन पति दंग रह गया। महिला ने पति को यह भी बताया कि वह गर्भवती है। उसने आरोप लगाया कि पति की गैर-मौजूदगी में देवरों ने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने विरोध करना चाहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोप है कि देवर अब्दुल्ला अहमद, बिलाल और कमाल अहमद ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती कर दिया। आरोपितों में से एक मुंबई भाग गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। सच्चाई के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-केपी सिंह, इंस्पेक्टर, धूमनगंज

Posted By: Inextlive