- पुलिस ने महिला की कंप्लेन पर रेप का केस किया फाइल

ROORKEE: मंगलौर क्षेत्र की एक महिला को नशीला पेय पिलाकर युवक ने रेप किया। महिला की कंप्लेन पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। महिला के साथ रेप का वीडियो वायरल करने के भी आरोप है। पुलिस ने मामले की इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट कर दी है।

पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन की स्टार्ट

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का लंढौरा के पीरपुरा निवासी असलम से संपर्क हुआ था। दोनों ही अलग-अलग समुदाय के हैं। बताया गया कि असलम ने कुछ दिन पहले महिला को मिलने के लिए रुड़की बुलाया था। उसकी बातों में आकर महिला उससे मिलने रुड़की आई। असलम उसे एक होटल में ले गया। जहां पर उसने एक कमरा बुक किया था। महिला का आरोप है कि असलम ने उसे एक पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया। होश में आने पर महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया। महिला ने इसकी कंप्लेन थर्सडे को सिविललाइंस कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर असलम निवासी पीरपुरा के खिलाफ केस फाइल किया है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट कर दी है।

Posted By: Inextlive