सपा नेत्री समेत दो महिलाओं व पांच युवकों के खिलाफ छेड़खानी और रेप का मुकदमा दर्ज

ALLAHABAD: महिलाओं के हितों के संरक्षण के लिए काम करने वाली महिला नेत्री सपा नेता मंजू पाठक पर एक नाबालिक के साथ रेप में सहयोग करने का आरोप लग गया है। उनके अलावा दो अन्य युवकों को नामजद किया गया है और आरोप लगाया गया है कि वे उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गए और नाबालिग के साथ रेप किया। तहरीर के आधार पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसी को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है।

मीरापट्टी की रहने वाली है किशोरी

यह आरोप लगाने वाली नाबालिग मीरापट्टी मोहल्ले की रहने वाली है। लड़की का आरोप है कि धूमनगंज का नाटे, इमरान व कोखराज कौशांबी का मनोज पटेल, लवकुश पटेल बहला फुसला कर उसे मुम्बई ले गए थे। उसे बड़े-बड़े सपने दिखाने वाले इन लोगों ने मुंबई ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। करीब पांच महीने तक इन लोगों ने उसके साथ गलत कार्य किया। विरोध करने पर मारा पीटा भी गया। उसने सपा नेत्री मंजू पाठक पर आरोपी लड़कों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। लड़की की तहरीर के आधार पर महिला सपा नेता मंजू पाठक, सबीना तथा अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लड़की ने बताया कि उसे मुम्बई ले जाकर छेड़खानी और रेप किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मार-पीट की गई। सपा नेत्री पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

-कल्पना गौतम

प्रभारी महिला थाना

Posted By: Inextlive