Horoscope 2021 Cancer - kark Varshik Rashifal 2021: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी' ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां पढें जॉब व्‍यापार करियर और लव लाइफ के मामले में 'कर्क' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है ही हू हे हो डा डी डू डे डो तो जानें अपनी राशि 'कर्क' का पूरा भविष्‍यफल।

Horoscope 2021 Cancer - कर्क राशिफल जनवरी 2021 : आन्तरिक खोज के लिए प्रेरित होंगे, लेकिन ऐसा करना सहज नहीं होगा, इसका अहसास आपको है। यात्रा के आसार है। आप वांछित परिणाम पाने के लिए अपने जन-संपर्क कौशल, मधुर शब्दों और आकर्षण का इस्तेमाल करेंगे। घर-परिवार अब भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। अनेक दिशाओं से खिंचाव, दबावों के बावजूद आप खुद पर ध्यान देंगे।

कर्क राशिफल फरवरी 2021: आप विश्वास, ताकत और आत्मबल इनके बलबूते आप किसी भी स्थिति से निबट सकते हैं। आपके लिए कुछ भी अत्यन्त कठिन या असम्भव नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपका जगमगाता प्रदर्शन रहेगा व सम्पर्क महत्वपूर्ण रहेगा। आप दूसरे लोगों को अपने से अधिक महत्व देने का मोल समझेंगे। घर/कार्यक्षेत्र में खुशनुमा माहौल रहेगा। यह काफी व्यस्तता भरा दिन होगा।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

कर्क राशिफल मार्च 2021: आप प्रतिद्वन्दियों, प्रतिस्पर्धियों और दुश्मनों से भी समझौता कर लेंगे और मधुरता कायम कर लेगें। आप उन मित्रों तथा सम्बन्धियों को भी तलाशेंगे और उनसे पुनः सम्पर्क स्थापित करेंगे, जिनसे लम्बे समय से आपका सम्पर्क टूट चुका है। कुल मिलाकर, इस समय लोग आपके लिए सर्वोपरि है। इस समय आप बच्चों के साथ प्यार तथा आनन्द का अनुभव करेंगे।

कर्क राशिफल अप्रैल 2021: निजी व्यापार या सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है। व्यापार को नया रूप दे सकते हैं। साझेदार के व्यापार में असमंजसपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी गैर जिम्मेदार व्यक्ति के बहकावे में न आएं। श्रम साध्य सफलता प्राप्त होगी। मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने हेतु संघर्ष, परिवार में व्यर्थ तनाव रहेगा।

कर्क राशिफल मई 2021: आपके वायदे अब कोई मायने नहीं रखते हैं। सबसे बड़ी चीज यह है कि आपने हर तरह से सामना करना सीखा हुआ है। अब आप अपने जीवन की तस्वीर को रंग भरकर बड़े कैनवास पर उतारना चाहते हैं। गहन अध्ययन, सीखना, नए-नए कौशल प्राप्त करना व इन्हीं विषय-वस्तु पर यात्रा करना, आपको आज व्यस्त रखेगा।

कर्क राशिफल जून 2021: नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में की गई यात्रा सफल होगी। निजी संबंधों का लाभ व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक चोट-चपेट या रोग से शारीरिक कष्ट रहेगा। खान-पान में संयम बरतें। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल जुलाई 2021: रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे।

कर्क राशिफल अगस्‍त 2021: पूर्णता तथा सन्तुष्टि का अहसास रहेगा, सकारात्मक विचारधारा, और आदर्शवादिता आपके साथ होगी। आपकी गतिविधियां, बल्कि कहें कि आपका जीवन आपके सम्बन्धों के इर्द गिर्द घूमेगा। आप न केवल चिन्ताओं से मुक्त होंगे, बल्कि अपने कार्य स्थल, व्यापार, कैरियर पेशे में भी पर्याप्त सफलता पाएंगे। इसलिए अन्ततः आपके पास उससे कहीं अधिक होगा।

कर्क राशिफल सितंबर 2021: उपलब्धियां और कामयाबी हाथ लगेगी, लक्ष्य प्राप्ति और लाभ भी होंगे। कलात्मक वस्तुओं, आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति होगी। यात्राएं, जन-सम्पर्क गतिविधियां, घरेलू मोर्चे पर नई व्यवस्था, नए विचार और आविष्कारों का समय है। सेहत, घरेलू कार्यक्रमों, दिनचर्या को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। शान्त और सहज बने रहने की कोशिश करें।

कर्क राशिफल अक्‍टूबर 2021: इस बार कैरियर के रास्ते ग्राफ की ऊंची उड़ान तथा मकान की प्रगति/नवीकरण/वृद्धि दोनों विषय महत्वपूर्ण रहेंगे। आप घर परिवार के वायदों व जिम्मेदारियों से गहरे जुड़ें होंगे, विशेषतः बड़े बूढ़ों के सम्मान के लिए। यह बात आपके दिल के बिल्कुल पास होगी। कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है, वह कुछ तनाव पैदा करेगी, जो कि बाद में खत्म ही हो जाएगी। शुभ रंग गेहुंआ एवं शुभ अंक 5 है।

कर्क राशिफल नवंबर 2021: रोजमर्रा के जीवन में खींचतान पैदा होगी। आर्थिक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा की योजनाओं में परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना या बीमारी की आशंका है। घर पर रहना श्रेयस्कर होगा। प्रणय सम्बन्धों का भी दबाव रहेगा और ये चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। अपनी समझ और अन्तर्ज्ञान का सहारा लेते हुए इन तमाम अड़चनों को दूर हटाने की कोशिश करें। शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 6 है।

कर्क राशिफल दिसंबर 2021: व्यस्तता और सक्रियता रहेगी। व्यक्तिगत, सम्बन्धों, सामाजिक जीवन और वित्तीय लेन-देन की दृष्टि से महत्वपूर्ण समय है। पारिवारिक मसलों पर ध्यान देना जरूरी होगा। आप अच्छे श्रोता हैं और इसीलिए दूसरे लोग आपका साथ पसन्द करते हैं। आपका चुनाव ठीक है और ठीक दिशा में बढ़ रहे हैं, जो आपको अधिक वित्तीय सुरक्षा के दौर में ले जाएगी। शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 7 है।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Posted By: Chandramohan Mishra