Horoscope 2021 Scorpio - Vrishchik Varshik Rashifal 2021: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी' ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां पढें जॉब व्‍यापार करियर और लव लाइफ के मामले में 'वृश्चिक' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है तोनानीनूनेनोयायीयू तो जानें अपनी राशि 'वृश्चिक' का पूरा भविष्‍यफल।

Horoscope 2021 Scorpio - वृश्चिक राशिफल जनवरी 2021 : रोमांच, मनोरंजन, सुख चैन सभी आपके लिए होंगे। आप समय का सदुपयोग करने में दक्ष होंगे। सारे सुख चैन के स्वर प्रचुरता, सुख समृद्धि, धन दौलत का बाहुल्य समय के हाथों में मंडराता हुआ प्रतीत हो रहा है और आपके अतिरिक्त कोई अच्छा आदमी वहां तक नहीं पहुंच सकता, न ही उसे हथिया सकता है।

वृश्चिक राशिफल फरवरी 2021: आपके जीवन में इतना कुछ घट रहा है कि ऐसा लगता है जैसे आपके व्यक्तित्व में जबर्दस्त बदलाव आएगा। आप विश्वास से भरपूर, जोशीले व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। कार्यों के मामलें में तय समय सीमा का पालन करेंगे, लक्ष्यों को भी पछाड़ सकेंगे तथा कार्यों को समय पर पूरा करेंगे आपकी संकल्पशक्ति, विश्वास तथा ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना हुआ है।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

वृश्चिक राशिफल मार्च 2021: घर पर मौज, मजे तथा बेहतर सम्बन्धों का समय है, कार्य के अनुरूप लाभ भी मिलेंगे। जीवन के साथ जिस नजदीकी और एकाकार होने का अहसास आपमें जगा है, वह अब आपके परिवार के स्तर को ऊँचा उठाने वाला होगा। आप अभिभावक/सन्तान के रूप में और सम्बन्धियों तथा पड़ोसियों के साथ नजदीकियां भी बढ़ाएंगे। समुदाय और समाज के स्तर पर यही रूझान जारी रहने के आसार हैं।

वृश्चिक राशिफल अप्रैल 2021: आपको भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान और पूर्वदृष्टि का लाभ मिलेगा। यात्राएं सहज होंगी और जीवन तथा दूसरों के प्रति दृष्टिकोण में भी सहजता आएगी। आप सक्रिय, प्रेरित और सहज बने रहेंगे। अपना विश्लेषण और मूल्यांकन करेंगे। सोच-विचार करने और अपने लिए सही दिशा चुनने का उपयुक्त समय है।

Horoscope 2021: नए साल में किस राशि का खुलेगा भाग्‍य, जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021

वृश्चिक राशिफल मई 2021: हो सकता है कि पल भर के लिए आपको यह खयाल आया हो कि आपके पास अपना कहने को एक भी पल नहीं हैं, लेकिन अब यह शिकायत नहीं रहेगी। इस पक्ष में आप आय, सम्पत्ति, परिसम्पत्ति, दस्तावेजों, कानूनी कागजातों, उपबन्धों और बारीक छपी शर्तों पर अधिक ध्यान देंगे। यात्रा और भविष्य की धन सम्बन्धी परियोजनाओं में वृद्धि के संकेत हैं।

वृश्चिक राशिफल जून 2021: उपलब्धियां और कामयाबी हाथ लगेगी, लक्ष्य प्राप्ति और लाभ भी होंगे। कलात्मक वस्तुओं, आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति होगी। यात्राएं, जन-सम्पर्क गतिविधियां, घरेलू मोर्चे पर नई व्यवस्था, नए विचार और आविष्कारों का समय है। सेहत, घरेलू कार्यक्रमों, दिनचर्या को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। शान्त और सहज बने रहने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशिफल जुलाई 2021: एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे।

वृश्चिक राशिफल अगस्‍त 2021: लोगों से संवाद कायम करने तथा उन्हें राजी करने के लिए आपको नए तौर तरीके सीखने होंगे। जीवनसाथी और मित्रों से सम्बन्धित मामलों का हल बातचीत के जरिये ढूंढ सकते है। काम के मोर्चों पर आपको कानूनी मसलों का सामना करना पड़ सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल सितंबर 2021: आपने जीवन का अपना निराला समीकरण ईजाद कर लिया है। बेहतर पक्ष जारी रहेगा जो आभास देगा कि कुछ भी गलत नहीं घट सकता, लेकिन आपका तार्किक दिमाग आपको कहेगा कि ऐसा सम्भव है। यही तो जीवन है -उतार चढ़ाव युक्त। प्यार, पारिवारिक सम्बन्ध और बेहतर स्वास्थ्य आपकी ताकत है और दुर्भाग्य के तीखे बाणों से बचाव का कवच भी।

वृश्चिक राशिफल अक्‍टूबर 2021: रिश्तों से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं। पारिवारिक संवाद जीवन्त और अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा। ये अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। आपके अभिभावकों के साथ पुत्र सुलभ दायित्वों का, जीवनसंगी के साथ प्रेम तथा मेलजोल का और बच्चों के साथ आनन्द, उनकी उपलब्द्दियों पर गर्व और पोषण सम्बन्धी दायित्वों का। इसलिए एक जटिल दिन लेकिन फलदायक भी है। शुभ रंग हल्का आसमानी एवं शुभ अंक 9 है।

वृश्चिक राशिफल नवंबर 2021: निवेश, धन-सम्बन्धी मामलों में आपने जल्दबाजी नहीं दिखाई है, लिहाजा इस मोर्चे पर आप निश्चिन्त हैं। सख्त उपाय करने आवश्यक होंगे, क्योंकि छिपे खर्च सिर उठाएंगे। आप किफायत बरतेंगे, छोटे-छोटे तरीकों से अपने नुकसान की भरपाई करेंगे। वित्त तथा कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कौशल की मांग पूरी करने के लिए आप जबर्दस्त प्रयास करेंगे। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 1 है।

वृश्चिक राशिफल दिसंबर 2021: आपका आत्मविश्वास प्रशंसनीय होता है। आपकी लोकप्रियता और साख बढ़ेगी तथा इनके लिए जिम्मेदार आपका आकर्षण, समर्पण और कड़ी मेहनत का माद्दा भी उल्लेखनीय रहेगा। आप किसी खास व्यक्ति का दिल भी जीत सकते हैं तथा इस पक्ष में आपके व्यक्तिगत सम्बन्ध गरिमामय होंगे। वित्तीय मोर्चे पर गतिविधियां तेज रहेंगी व सृजनात्मकता बढ़ेगी। शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 5 है।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Posted By: Chandramohan Mishra