Horoscope 2021 Virgo - Kanya Varshik Rashifal 2021 : ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी' ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां पढें जॉब व्‍यापार करियर और लव लाइफ के मामले में 'कन्या' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है टोपा पी पू षण ठ पेपो तो जानें अपनी राशि 'कन्या' का पूरा भविष्‍यफल।

Horoscope 2021 Virgo - कन्या राशिफल जनवरी 2021: समझदारी से मेहनत करें अपने लिए व दूसरों के लिए। आपको कुछ अलग प्रकार के प्रयास की आवश्यकता है। आपको गुप्त बातें, डर व पेचीदा भावों पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी, स्वयं को मुक्त करने की कोशिश करनी होगी। रास्तों पर बहुत सी ठोकरें खानी पड़ेंगी लोगों की दी हुई, पर समय आपका है।

कन्या राशिफल फरवरी 2021: समय आर्थिक तौर पर थोड़ा कष्ट देने वाला बीतेगा। नौकरी में किये गये प्रयास निर्रथक जायेंगे। पारिवारिक जीवन में आर्थिक तंगी आ जायेगी। घर से माथे पर रोली का तिलक लगाकर निकलें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को विषम स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों एवं प्रियजनों से मिलकर रहें। अपने ही कार्य पर भरोसा करें, भाग्य के सहारे न छोड़ें।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

कन्या राशिफल मार्च 2021: धन सम्बन्धी सरोकार आपकी चिन्ता का विषय होंगे। आप इस मोर्चे पर सावधानी और सुरक्षा बरतेंगे। आपकी राशि के लोगों को कला ने हमेशा ही आकृष्ट किया है, लिहाजा आपका रूझान कला, रंगमंच/नाटक, संगीत और सिनेमा की ओर होगा। कुल मिलाकर अच्छा सुखद समय। गुणीजनों के सहयोग से प्रेरणा जाग्रत होगी और नये कार्य की प्रगति होगी।

कन्या राशिफल अप्रैल 2021: किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सम्पर्क होगा जो भविष्य में आपके लिए अच्छा साबित होगा। किसी पारिवारिक व्यक्ति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। समय काफी मनोरंजक बीतेगा। मेहनत तो कम पड़ेगी, परन्तु फल अच्छा प्राप्त हो जायेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के सहयोग से स्थिति में सुधार होगा।

Horoscope 2021: नया साल आपकी लाइफ में करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का संपूर्ण भविष्यफल

कन्या राशिफल मई 2021: आपके लिए अधिकार और उपलब्धियों से भरपूर एक लाजवाब दिन, मगर साथ ही कड़ी मेहनत या भागम-भाग भी। काम के मोर्चे पर तेजी से हो रहे बदलाव के कारण भी आपको मेहनत से काम करने पर मजबूर करेंगे। काम की स्थितियों के बारे में गहन विचार से आप समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। घर, परिवार तथा काम में आपके अन्दर जवाबदेही की भावना रहेगी।

कन्या राशिफल जून 2021: यात्रा, रिश्ते नाते और संवाद इन पर जोर रहेगा। आपको इस दौरान लोगों से संवाद कायम करने तथा सम्बन्धों में मजबूती प्रदान करने के लिये सभी रास्ते खुले रखने चाहिए। देखिये आप महसूस करेंगे कि इससे आपके बेहतर भविष्य का रास्ता खुलता है और प्रियजनों से निकटता भी बढ़ती है। इसी के साथ जीवन में आपने जो लक्ष्य तय कर रखा है उस पर विशेष ध्यान दें।

कन्या राशिफल जुलाई 2021: आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती हैं, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।

कन्या राशिफल अगस्‍त 2021: धन से सम्बन्धित परेशानियां आपकी चिन्ता का सबब होंगी, हालांकि आर्थिक मोर्चों पर आप अपने बुद्धि बल से स्थितियां अपने अनुकूल करने में कामयाब होंगे। अपने तार्किक दिमाग से उलझे हुए कार्यों को सुलझा ले जायेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाली का रहेगा। आपको सन्तुष्टि का अहसास होगा, और आपकी नैतिक गतिविधियां समाज में आपको सम्मान दिलायेंगी। शेयर बाजार से दूर रहना ही आपके हित में है।

कन्या राशिफल सितंबर 2021: नौकरी-पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थितियां बनेंगी। व्यापार में उथल-पुथल मचा रहेगा। प्रियजनों के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। किसी नई योजना को प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी कार्यक्षमता का आंकलन अवश्य कर लें।

कन्या राशिफल अक्‍टूबर 2021: शानदार नतीजों को दिखाने वाला समय जो आपको भरपूर ऊर्जा के संग आगे जाने को प्रेरित करेगा। भौतिक और आध्यात्मिक लाभ के आसार हैं। ऋण फंड संयुक्त वित्त के मामले सुधरेंगे और वित्तीय सफलता सुनिश्चित है। आपका विश्वास, साख, शान्तिपूर्वक मामलों से निबटने का रवैया आपको काम की अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद सहज बनाए रखेगा। प्रगति सुनिश्चित है। शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 3 है।

कन्या राशिफल नवंबर 2021: आप अपने व्यापार, व्यवसाय एवं विशेषतः अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गोपनीय होंगे। आप नहीं चाहते कि आपके क्रियाकलापों के विषय एवं दिशा के बारे में किसी को भनक पड़े। वास्तव में गुप्त सभाएं बन्द दरवाजों के पीछें होंगी। वे आपकी अकेलेपन की खोज से जुड़ी हुई होंगी। आप ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए स्वयं को पुनः उत्साहित करेंगे। शुभ रंग बादामी एवं शुभ अंक 3 है।

कन्या राशिफल दिसंबर 2021: अच्छा समय, अच्छी सोच और अच्छे सम्पर्क बने रहेंगे। जो कुछ पीछे कहा गया है, उसमें से अधिकतर आज के दिन भी जारी रहेगा। पिछले दिनों व्यक्तिगत स्तर पर मेलजोल महत्वपूर्ण रहा था, जो अब आप सभी सम्बन्धों में जारी रखेंगे। सम्बन्धों के प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। दूसरों की भावनाओं को समझेंगे। इस सबके आपके अपने जीवन में खुशियां आएंगी। शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 4 है।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Posted By: Chandramohan Mishra