भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी जारी कर दी है। इसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे लोगों के सस्‍ते लोन की उम्‍मीद खत्‍म हो गई है। अब नजरें अप्रैल में जारी होने वाली क्रेडिट पॉलिसी की बैठक पर लगी हैं।


क्रेडिट पॉलिसी बैठक की मुख्य बातेंआरबीआई ने 2017-18 की विकास दर को 6.7 से घटाकर 6.6 कर दिया है। आरबीआई ने अनुमान जताया कि अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहेगी। रिजर्व बैंक ने कहा कि जीएसटी की स्थिति अब पहले से स्थिर है और आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। निवेश में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। सिस्टम में अतिरिक्त मुद्रा का प्रवाह बना रहेगा।दिसंबर से ही नहीं हुआ बदलावआरबीआई ने अपनी बेसिक दरों में दिसंबर से ही कोई बदलाव नहीं किया है। तभी से रेपो रेट 6 परसेंट और रिवर्स रेपो रेट 5.75 परसेंट पर बरकरार रखा था। केंद्रीय बैंक ने अगस्त में रेपो रेट घटा कर 6.25 से 6 परसेंट और रिवर्स रेपो रेट घटा कर 6 से 5.75 परसेंट कर दिया था। ध्यान रहे कि रेपो रेट की दरें कम होने से ही लोन सस्ता होता है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh