RBSE Rajasthan Board Result 2023 Class 10: राजस्थान 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2023 आज यानी 2 जून 2023 को दोपहर 1 बजे घोषित हो गया है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में rajeduboard.rajasthan.gov.in rajresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। RBSE Board 10th Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। आरबीएसई 10वीं परिणाम 2023 (राजस्थान 10वीं परिणाम 2023) घोषित हो गया है। 10 वीं कक्षा के परिणाम 2 जून 2023 को दोपहर 1 बजे डिक्लेयर हुए हैं। सभी स्टूडेंट बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

ये रिजल्ट हो चुके डिक्लेयर
बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में करीब 11 लाख छात्रों ने दाखिला लिया। वहीं एक दिन पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के कक्षा 5 के स्टूडेंट का रिजल्ट डिक्लेयर किया गया। इसके पहले 12वीं कक्षा का भी रिजल्ट डिक्लेयर किया जा चुका है।

रिजल्ट इस तरह चेक करें
स्टेप 1 : बीएसईआर, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 : रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 : अपना रोल नंबर और क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 : आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखेगा।

स्टेप 5 : फ्यूचर रिफरेंस के लिए स्टूडेंट रिजल्ट का एक प्रिंट आउट रख लें।

Posted By: Shweta Mishra