स्पेन में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मछुआरे का दावा है कि उसे व्‍हेल मछली ने निगल लिया था। वह तीन दिनों तक व्‍हेल के पेट में जिंदा रहा और फिर बाहर निकला आया। मछुआरे के लौट आने से उसका परिवार बहुत खुश है। वहीं कुछ लोगों को मछुआरे की इस कहानी पर यकीन नहीं हो रहा है।


समुद्री तूफान के दौरान व्हेल ने निगलामछुआरे के साथ चमत्कार हुआ है। उसका दावा है कि पिछले सप्ताह आए तूफान के कारण वह समुद्र में डूब गया। इस दौरान एक व्हेल ने उसे निगल लिया। वह तीन दिन और तीन रात व्हेल के पेट में रहा। उसका कहना है कि उस विशालकाय मछली ने तूफान के बाद सुबह के समय उसे निगल लिया। सबसे ज्यादा डरावनी बात ये है कि वह उसके पेट में जिंदा था। उसने बाताया कि व्हेल के पेट के अंदर सबकुछ काला था। उसके अंदर उसे ठंड लग रही थी। कच्ची मछली और वाटरप्रूफ घड़ी की वजह से रहा जिंदा
मछुआरे ने बताया कि व्हेल के पेट के अदंर वह दो कारणों की वजह से जिंदा रह सका। पहला कि वह कच्ची मछलियां खाता था। दूसरा उसके वाटरप्रूफ घड़ी की लाइट। उसने बताया कि लगभग 72 घंटों के बाद पानी के धार के साथ वह व्हेल के पेट से बाहर निकल आया। 56 वर्षीय मछुआरे की पत्नी पेनेलोपे मार्कीज ने कहा कि सच में यह एक चमत्कार है। भगवान ने उसकी प्रार्थना सुन ली। वह प्रार्थना करती रही और विश्वास नहीं छोड़ा। अंततः भगवान ने उसके अनमोल लुईगी को वापस भेज दिया।

Posted By: Prabha Punj Mishra