सिंड्रेला और उसके प्रिंस चार्मिंग की कहानी तो आप ने जरूर सुनी होगी। जिसमे राजकुमार अपनी रानी को ढूंढने के लिए उसकी सेंडल का प्रयोग करता है। हम जिस कपल के बारे में आप को बताने जा रहे हैं उनकी स्‍टोरी भी कुछ ऐसी ही है। जब प्रिंस ने अपनी राजकुमारी को शादी के लिए प्रपोज किया तो दोनो की खुशी देखते ही बन रही थी।

चार साल बाद किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
क्रिस कोल ने अपनी गर्लफ्रेंड कोर्टनी को डिजनीलैंड में प्रपोज किया। जब कोल ने कोर्टनी को प्रपोज किया उस दौरान दोनो ने प्रिंस चार्मिंग और सिंड्रेला की तरह कपड़े पहने हुए थे। दोनो साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। यूस के रहने वाले क्रिस कोल और कोर्टनी की मुलाकात 29 अक्टूबर 2011 को एक हॉलोवीन पार्टी के दौरान हुई थी। जहां दोनो इंडियाना जोन्स और बिन्नी के लिबास में तैयार होकर आये थे। कोर्टनी ने बताया पार्टी में सभी लोग ड्रिंक कर रहे थे तो दोनों ने अलग जाकर बात करना ही ठीक समझा।

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk


 

Posted By: Prabha Punj Mishra