पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह 8 बजे तक कोविड-19 संक्रमण के 24850 मामले सामने आए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब एक दिन में संक्रमितों की संख्या 20 हजार से ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक 673165 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले कुछ घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में दो वरिष्ठ मंत्रियों की कोविड-19 जांच पाॅजिटिव आई है।


नई दिल्ली/लखनऊ (पीटीआई/आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह तक कोविड-19 के देश में 24,850 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण से 613 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक रिकाॅर्ड एक दिन में यह सर्वाधिक केस है। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 6,73,165 पहुंच गई है। भारत में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 19,268 मरीजों की मौत हो चुकी है।कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 60.77 प्रतिशत


एक अधिकारी ने बताया कि यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में संक्रमित लोगों की प्रतिदिन संख्या 20,000 से ज्यादा आ रही है। अब तक देश में 4,09,082 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। एक मरीज ठीक होकर स्वदेश लौट चुका है। देश में कोविड-19 से संक्रमित अभी 2,44,814 मरीज हैं। देश में नोवल कोरोना से ठीक होने की दर करीब 60.77 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।यूपी के ग्रामीण विकास मंत्री और आयुष मंत्री कोविड-19 पाॅजिटिव

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह जिन्हें लोग मोती सिंह के नाम से पहचानते हैं, उनकी पत्नी, बेटा, दामाद और नाती-पाेतों की नोवल कोरोना जांच पाॅजिटिव आई है। लखनऊ के सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दोबारा जांच में पुष्टि होने के बाद मंत्री और उनके परिजनों को संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के सीएमओ बीएस सोढ़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की कोविड-19 जांच भी पाॅजिटिव आई है। कफ की शिकायत के बाद इनकी कोरोना जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मौत संक्रमण
अंडमान और निकोबार द्वीप 0 119
आंध्र प्रदेश 218 17699
अरुणाचल प्रदेश 1 259
असम 14 10668
बिहार 89 11700
चंडीगढ़ 6 460
छत्तीसगढ़ 14 3161
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 0 271
दिल्ली 3004 97200
गोवा 6 1684
गुजरात 1925 35312
हरियाणा 260 16548
हिमाचल प्रदेश 11 1046
जम्मू और कश्मीर 127 8246
झारखंड 17 2739
कर्नाटक 335 21549
केरल 25 5204
लद्दाख 1 1005
मध्य प्रदेश 598 14604
महाराष्ट्र 8671 200064
मणिपुर 0 1325
मेघालय 1 62
मिजोरम 0 164
नागालैंड 0 563
ओड़िशा 34 8601
पुद्दुचेरी 12 802
पंजाब 162 6109
राजस्थान 447 19532
सिक्किम 0 103
तमिलनाडु 1450 107001
तेलंगाना 288 22312
त्रिपुरा 1 1546
उत्तराखंड 42 3093
उत्तर प्रदेश 773 26554
पश्चिम बंगाल 736 21231
Posted By: Satyendra Kumar Singh