नोवल कोरोना वायरस से एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोविड-19 से संक्रमण के 26506 मामले रिपोर्ट हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र तमिलनाडु दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई है। आइए जानते हैं किस राज्य में क्या स्थिति है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोविड- 19 से संक्रमण का एक दिन में अभी तक सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान 26,506 लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 7,93,802 लोग कोरोना वायरस से संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 475 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 21,604 पहुंच गया है।कोविड-19 के 4,95,51 मरीज हो चुके हैं ठीक
शुक्रवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक 4,95,51 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर जा चुके हैं। देश अभी कोविड-19 के 2,76,685 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि देश में नोवल कोरोना वायरस से ठीक होने की दर करीब 62.42 प्रतिशत है। देश में संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिकों की संख्या भी शामिल है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई मौतों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई है। नीचे देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति देख सकते हैं...

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मौत संक्रमण
अंडमान और निकोबार द्वीप 0 151
आंध्र प्रदेश 277 23814
अरुणाचल प्रदेश 2 302
असम 22 14032
बिहार 115 13944
चंडीगढ़ 7 523
छत्तीसगढ़ 15 3675
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 0 411
दिल्ली 3258 107051
गोवा 9 2151
गुजरात 2008 39194
हरियाणा 287 19369
हिमाचल प्रदेश 11 1140
जम्मू और कश्मीर 154 9501
झारखंड 23 3246
कर्नाटक 486 31105
केरल 27 6534
लद्दाख 1 1055
मध्य प्रदेश 634 16341
महाराष्ट्र 9667 230599
मणिपुर 0 1450
मेघालय 2 113
मिजोरम 0 197
नागालैंड 0 673
ओड़िशा 52 11201
पुद्दुचेरी 14 1151
पंजाब 183 7140
राजस्थान 491 22563
सिक्किम 0 134
तमिलनाडु 1765 126581
तेलंगाना 331 30946
त्रिपुरा 1 1776
उत्तराखंड 46 3305
उत्तर प्रदेश 862 32362
पश्चिम बंगाल 854 25911
Posted By: Satyendra Kumar Singh