Reliance Jio Space Fiber: रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में &जियो स्पेस फाइबर&य को प्रेजेंट किया है। इसकी मदद से अब रिलायंस जियो हर दूरदराज के छोटे छोटे इलाकों को इस जियो स्पेस फाइवर की मदद से देश दुनिया के साथ जोड़े रखेगा। इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से न सिर्फ नेटवर्क सुधरेगा बल्कि इंटरनेट की स्पीड भी और ज्यादा तेज हो जाएगी...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Reliance Jio Space Fiber: अब रिलाइंस जियो की बदौलत अब दुर्गम इलाकों में भी लोग हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस का फायदा उठा पाएंगे। इसके लिए अब रिलाइंस जियो, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का यूज करेगा। बता दें कि रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में &जियो स्पेस फाइबर&य को प्रेजेंट किया है। इसकी मदद से अब रिलायंस जियो हर दूरदराज के छोटे छोटे इलाकों को इस जियो स्पेस फाइवर की मदद से देश दुनिया के साथ जोड़े रखेगा। इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से न सिर्फ नेटवर्क सुधरेगा बल्कि इंटरनेट की स्पीड भी और ज्यादा तेज हो जाएगी।

लाखों घरों ने एक्पीरियंस किया इंटरनेट
जियो ने इस नई टेक्नोलॉजी को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रेजेंट किया, जो दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सैटेलाइट बेस्ड गीगा फाइबर टेक्नोलॉजी पूरे देश को काफी किफायती दामों में मिलेगी। बता दें कि, इस रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने ये भी कहा कि जियो ने भारत के लाखों घरों और बिजनेस को पहली बार इंटरनेट का एक्सपीरियेंस करवाया है। इसके अलावा जियो स्पेस फाइबर के जरिये अभी तक अनकनेक्टिड लाखों लोगों को कवर किया जा चुका है। इसके साथ ही आज के समय में एजूकेशन, हेल्थ या फिर अन्य चीजों के लिए जियो स्पेस फाइबर यूज किया जा सकता है।

Posted By: Anjali Yadav