काफी लोगों को शायद वो पदमा पाटिल के नाम से ही याद हो पर कुछ लोगों को हम बता दें हम उस लड़की की बात कर रहे हैं जो भारतीय मूल की दो जुड़वा बहनों में से एक थी। जिसने हैरी पॉटर मूवी सीरीज की फिल्‍म द गॉबलेट ऑफ फायर में रोनाल्‍ड वीज्‍ली की यूल बॉल डांस पार्टनर का रोल प्‍ले किया था। अब वो तमाम दूसरे हैरी पॉटर करेक्‍टर्स की तरह एक बेहद खूबसूरत यंग गर्ल बन चुकी हैं। उसका नाम है अफशान आजाद।

हैरी के दोस्त रॉन की बनीं थीं पार्टनर
सारे हैरी पॉटर फैंस को ये फिल्म आज भी अच्छी तरह याद होगी और याद होगी वो सीधी सादी लड़की पदमा पाटिल भी जो हैरी पॉटर फिल्म की सीरीज में 'द गाब्लेट ऑफ फायर' फिल्म में हैरी पॉटर के दोस्त रोनाल्ड वीज्ली की डांस पार्टनर बनी थी।

उसी की जुड़वां बहन बनी पार्वती पाटिल हैरी की पार्टनर थी। पदमा यूल बॉल डांस में रॉन को बिल्कुल इंप्रेस नहीं कर पायी थी। पदमा रियल नाम है अफशान आजाद अब वे कामयाब मॉडल बन गयी हैं।

बॉलीवुड फिल्मों में करना चाहती हैं काम
सुनने में आया है कि अफशान अब बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी कई खूबसूरत गेटअप में तस्वीरें खिचायी हैं। अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हेंडल पर भी अपलोड की हैं। 28 साल की हो चुकी अफशान इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद चर्चित हो रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी पदमा पाटिल वाले लुक और करेंट लुक की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आप भी देखिए इस सीधी सादी लड़की से हॉट मॉडल में बलने वाली एक्ट्रेस अफशन की ये तस्वीरें।

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk

Posted By: Molly Seth