Republic day 2020 Images and Wallpaper 26 जनवरी 2020 को भारत का 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। यह सालाना उत्सव उस दिन की याद दिलाता है जिस दिन भारतीय संविधान को लागू किया गया था और एक स्वतंत्र गणतंत्र बनने के लिए भारत की यात्रा शुरू हुई थी।

कानपुर। Republic day 2020 Images and Wallpaper: इस साल भारत का 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है और इस दिन की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग इस दिन को दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड को लाइव या टीवी पर देख कर एक्साइटमेंट के साथ मनाते हैं।


गणतंत्र दिवस का एक और ट्रेडिशन है जिसे इस दिन अधिकतर लोग फॉलो करते हैं। हममें से बहुत से लोग एक दूसरे को हैप्पी रिपब्लिक डे 2020 की बेस्ट विशेज और मैसेजेस भेजते हैं।


तो हम आपके लिए रिपब्लिक डे 2020 की कुछ इमेजेस, वॉलपेपर, विशेज, और कुछ मैसेजेस लेकर आए हैं।


गणतंत्र दिवस उस दिन की सालगिरह का भी प्रतीक है जब अंग्रेजों से पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी।


26 जनवरी 1930 को भारत के लोगों से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा गया और ब्रिटिश शासन के डोमिनियन शासन का विरोध शुरू हुआ।


आज देश भर के सारे यंग और ओल्ड जेनेरेशन के सिटीजन एक साथ देश के 71 वें साल में प्रवेश कर रहे हैं।


ऐसे में मन में आजादी की भावना के साथ पूरी पॉवर और प्योरिटी के साथ अपने देश पर गर्व करते हुए अपने गणतंत्र दिवस पर इंडिया को सलाम कहिए।


गर्व कीजिए कि आप ऐसे देश में रहते हैं जिसका इतना समृद्ध इतिहास और विरासत है। हैप्पी रिपब्लिक डे।

Posted By: Molly Seth