Republic Day Easy Rangoli Designs 2024: देश की असली आजादी और गणतंत्र के महापर्व रिपब्लिक डे पर सभी भारतीय देश भक्ति में डूबे नजर आते हैं। हर किसी का इस दिन को सेलिब्रेट करने के अपना अलग तरीका होता है। कुछ लोग इस दिन ट्राई कलर रंगोली बनाते है। तो क्यों न इस बार इन ट्रेंडिंग ट्राई कलर रंगोली डिजाइन को ट्राई किया जाए...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Republic Day Easy and Latest Rangoli Design 2024: आर्टिस्ट नहीं हैं लेकिन फिर भी रंगोली बनाने का मन है। इसमें हम आपकी पूरी मदद कर सकते हैं। त्यौहार के दिनों में रंगोलिया किसे नहीं पसंद आती। ये देखने में जितनी अच्छी लगती हैं उतना ही लोगों को इसे बनाना पसंद आता है। वैसे हम इंडियंस के लिए ये 26 जनवरी भी किसी त्यौहार से कम नहीं है। तो क्यों ना हम अपने घर-आफिस में प्यारी सी ट्राई कलर रंगोली बनाए। जो काफी आसानी से बन जाएगी और इससे आपके घर आफिस की रौनक भी बढ़ जाएगी।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

मोर रंगोली डिजाइन
इस साल अगर आप अपनी रंगोली में कुछ ट्रेडिशनल टच लाना चाहते हैं तो इसमें मोर की डिजाइन को शामिल कर सकते हैं। इस मोर वाली रंगोली में आप मोर के पंख में भी ट्राई कलर का यूज करते हुए तिरंगा और अशोक चक्र बना सकती हैं।

Happy Republic Day 2024 Wishes: दिलों में जगाएं देशभक्ति की उमंग, शेयर करें गणतंत्र दिवस के बेस्‍ट मैसेजेस एंड ग्रीटिंग्‍स

अशोक चक्र रंगोली डिजाइन
इसके अलावा आप अपनी रंगोली में इंडिया का मैप और अशोक चक्र भी बना सकती हैं। वहीं अगर आप अपनी रंगोली को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं। तो इसके लिए आप इसमें कैंडल और डिजाइनर या फिर नॉर्मल दिए भी जला सकतीं हैं।

Posted By: Anjali Yadav