- लैपर्ड को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा सुबह मिला बंद

- वन विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश

- इलाके में अघोषित कफ्र्यू, घरों में दुबके रहे बच्चे

DEHRADUN : केवल विहार में ट्यूजडे को दिनदहाड़े लैपर्ड घुस गया, इलाके में दहशत के चलते अघोषित कफ्र्यू लगा रहा। लेकिन, वेडनसडे तक लैपर्ड वन विभाग के पिंजरे में कैद नहीं हो पाया। दरअसल, हकीकत यह थी कि वन विभाग ने जो पिंजरा इलाके में लगाया वो बंद मिला, जाहिर है ऐसे में लैपर्ड पिंजरे में कैसे कैद होता। वन विभाग की इस लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है, लैपर्ड का अब तक कोई पता नहीं है, इसलिए इलाके में दहशत कायम है।

बंद पिंजरे में लैपर्ड कैसे फंसता?

ट्यूजडे को वन विभाग लैपर्ड को ट्रैंक्वालाइज नहीं कर पाया था और वह भाग गया था। वन विभाग ने लैपर्ड को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया। पिंजरे में जानवर का मांस भी रखा, लेकिन वेडनसडे की सुबह जब पिंजरे का जायजा लेने लोग मौके पर पहुंचे तो पिंजरा बंद मिला।

हवाई फायर कर गई टीम

ट्यूजडे रात क्0 बजे के करीब वन विभाग की टीम मौके पर गई और हवा में कुछ फायर करके वापस लौट आई। सुबह म् बजे बाद एक बार फिर टीम ने मौके का मु़आयना किया। बाद में आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान भी चलाया गया, लेकिन लैपर्ड के आसपास होने के कोई सबूत नहीं मिले।

सरस्वती विहार में दिखा लैपर्ड

वेडनसडे को सहस्रधारा रोड स्थित सरस्वती विहार में भी लैपर्ड के दिखाई देने की सूचना से एक बार फिर इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम सरस्वती विहार पहुंची और आसपास कॉम्बिंग कर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लैपर्ड की मौजूदगी के चिन्ह नहीं मिले।

दहशत से इलाके में अघोषित कफ्र्यू

वन विभाग की टीम ने बेशक इलाके में लैपर्ड के न होने की बात कही हो, लेकिन इलाके में लैपर्ड की दहशत बरकरार है। वेडनसडे को इलाके में सन्नाटा छाया रहा, जिन लोगों को काम से इधर-उधर निकलना था वे झुंड में निकले। बच्चों को घरों में कैद रखा गया है। छोटे बच्चों को लोगों ने स्कूल तक नहीं भेजा।

लोगों ने काटीं झाडि़यां

केवल विहार के पास द्रोण वाटिका कॉलोनी के लोगों ने लैपर्ड के डर से खाली प्लाटों में उगी झाडि़यों की जेसीबी की मदद से सफाई करवाई। रेजिडेंशियल सोसायटी के अध्यक्ष आरडी यादव ने बताया कि लैपर्ड की आशंका से कॉलोनी में झाडि़यां साफ कराई गईं, अब गलियों में लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है।

---------------

वन विभाग की करीब ख्भ् लोगों की टीम पूरे दिन सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। केवल विहार और उसके आसपास के सभी रिहायशी इलाकों में कॉम्बिंग कराई गई। सरस्वती विहार में भी टीम ने लैपर्ड की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया। लैपर्ड की कहीं लोकेशन नहीं मिली। वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।

केपी वर्मा, एसडीओ, वन विभाग, रायपुर।

Posted By: Inextlive