-आपत्ति निस्तारण के बाद भी नहीं हुआ कोई बदलाव-नगर निगम ने वार्डो और नगर विकास विभाग ने मेयर के लिए जारी की अनंतिम सूची

ALLAHABAD: नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन इलाहाबाद के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग ने शहर के 80 वार्डो की आरक्षण सूची जारी की। इसको लेकर निवर्तमान पार्षदों के साथ ही अन्य प्रत्याशियों ने हंगामा मचाया। आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन आपत्ति निस्तारण के बाद भी आरक्षण पर कोई फर्क नहीं पड़ा। शुक्रवार को नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन ने वार्डो के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी।

 

पांच अक्टूबर को जारी हुई थी लिस्ट

पांच अक्टूबर को शहर के 80 वार्डो की आरक्षण लिस्ट नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन ने जारी की थी। इसमें 10 वार्ड एससी, 17 वार्ड ओबीसी ओर 17 वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए थे। इसको लेकर काफी विरोध हुआ। आरक्षण को नियम के विपरीत बताया गया। आपत्ति दर्ज करने के लिए एक सप्ताह का मौका दिया गया था। डीएम कार्यालय में करीब 74 आपत्तियां दर्ज कराई गई। आपत्तियों की दावेदारी मजबूत न होने के कारण किसी भी वार्ड में संशोधन न होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके आधार पर अनंतिम सूची जारी कर दी गई।

Posted By: Inextlive