- सोमवार को प्रो। जवाहरलाल कौल ने त्यागपत्र राष्ट्रपति सचिवालय को भेजा

HARIDWAR: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो। जवाहरलाल कौल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। सोमवार को प्रो। कौल ने त्यागपत्र राष्ट्रपति सचिवालय को भेज दिया।

2014 में कार्यभार किया था ग्रहण

प्रो। जवाहरलाल कौल ने तीन दिसंबर 2014 को गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने 2015 में फैक्स फाइं¨डग कमेटी को श्रीनगर भेजकर आरोपों की जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर उनसे जवाब मांगा गया था। जिस पर कुलपति प्रो। कौल ने जवाब मंत्रालय को दे दिया था। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने फाइल राष्ट्रपति को भेज दी और दिल्ली की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ने कुलपति के खिलाफ कार्रवाई को स्वीकृति दे दी। रविवार को वे दिल्ली चले गए थे। सोमवार को उन्होंने त्यागपत्र राष्ट्रपति सचिवालय को भेज दिया। फोन से हुई वार्ता में प्रो। जवाहरलाल कौल ने कुलपति पद से त्यागपत्र देने की बात को स्वीकार किया। गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबंद्ध निजी कॉलेजों में नए विषयों को खोलने की स्वीकृति देने और विभिन्न विषयों में सीटें बढ़ाने को स्वीकृति देने के साथ ही विभिन्न प्रशासनिक गड़बडि़यों की शिकायत की जांच के आधार पर कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।

Posted By: Inextlive